{"_id":"b3b68ed4-a66b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"no-buyers-for-preity-zinta-s-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो प्रीती की फिल्म बिकी, न ही टीम चली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न तो प्रीती की फिल्म बिकी, न ही टीम चली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Apr 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार प्रीती जिंटा के सितारें इन दिनों गर्दिश में हैं। बॉलीवुड में फिर से एक बार वापसी के लिए हाथ-पैर मार रहीं प्रीती जिंटा की नयी फिल्म को कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। प्रीती की आईपीएल टीम भी एक के बाद एक मैच लगातार हार रही है।
विज्ञापन
प्रीती जिंटा अंतिम बार किसी नायिका के रूप में 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोज' में नजर आयी थीं। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में गेस्ट रोल में दिखी थीं। प्रीती जिंटा अपनी बड़े पर्दे पर वापसी चाह रहीं थीं।
विज्ञापन
इसके लिए वह खुद प्रोड्यूसर बनीं। उनकी प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'इश्क इन पेरिस' में उन्होंने ही मुख्य नायिका का किरदार निभाया। इस रोमांटिक फिल्म में उनके साथ टीवी कलाकार रेहान मलिक थे।
विज्ञापन
इस फिल्म को पिछले साल सितंबर में ही रिलीज हो जाना था। एक समय तो फिल्म के पोस्टर तक मल्टीप्लेक्सों में लग गए थे। बाद में यह फिल्म पोस्टपोन हो गयी।
प्रीती की यह कमबैक फिल्म एक बार टली तो टलती ही गयी। प्रीती के लिए बड़ा सिरदर्द तब हुआ जब इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने वाले कारोबारी पोंटी चड्ढा की हत्या कर दी गयी।
पोंटी चड्ढा की हत्या के बाद इस फिल्म को खरीदने के लिए प्रीती को अब तक कोई नया डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला है। हालत यह है कि प्रीती अब इस फिल्म के बारे में बात भी करने से बच रहीं हैं।
अब यह फिल्म अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दी गयी है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि कोई भी वितरक प्रीती की इस फिल्म के चलने की उम्मीद नहीं कर रहा है। ऐसे में कोई भी खतरा उठाने से बच रहा है।
फिल्म के अलावा प्रीती जिंटा बिजनेस के मैदान में भी मुंह की खा रही हैं। प्रीती, आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। प्रीती का दुर्भाग्य यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
आईपीएल के एक्सपर्ट माने जाने वाले खिलाड़ियों से भरी उनकी टीम इस सीजन में चार में से तीन मैच हार चुकी हैं। इस टीम को आईपीएल की सबसे कमजोर टीम माना जा रहा है।