फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nitish kumar waiting for sequel of nayak

'नायक' के सीक्वल का नीतीश को इंतजार?

Sun, 15 Sep 2013 07:59 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 15 Sep 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
nitish kumar waiting for sequel of nayak

2001 में रिलीज हुई फिल्म 'नायक' की सीक्वल फिल्म बन रही है। नीतीश कुमार इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


2001 में रिलीज हुई फिल्म नायक में अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक ऐसे टीवी एंकर की कहानी है जिसे एक दिन के लिए एक राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया जाता है।

फिल्म दिखाती है कि किस तरह से वह व्यक्ति एक ही दिन में इतने अच्छे फैसले लेता है कि लोग उससे राजनीति में आकर चुनाव लड़ने की अपील करते है। थोड़े ना-नुकर के बाद वह मान जाता है।
विज्ञापन


अब इस हिट फिल्म की सीक्वल फिल्म बन रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नायक फिल्म बहुत पसंद आई थी।

अपने नए टीवी शो 24 को प्रमोट करने के लिए इस फिल्म के नायक अनिल कपूर जब पटना पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की तारीफ की। अनिल ने कहा कि जिस तरह से नीतीश के आने के बाद बिहार में बदलाव दिख रहा है वह किसी के लिए प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नीतीश कुमार ने भी अनिल कपूर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अनिल कपूर ने एक दिन के मुख्यमंत्री का रोल वाकई बहुत अच्छे तरीके से किया था।

चर्चाएं तो यह भी चल रही हैं कि जिस तरह से दोनों एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं उसे देखकर यह लग रहा है कि हो सकता है कि नीतीश कुमार, अनिल कपूर को बिहार का ब्रांड अंबेस्डर बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed