फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nitin Desai Suicide Case ECL Company Managing Director and other accused appeared before police know details

Nitin Desai: पुलिस के सामने पेश हुए ECL कंपनी के निदेशक समेत चार लोग, नितिन देसाई मामले में की गई पूछताछ

Tue, 08 Aug 2023 09:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 09:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को कला निर्देशक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Nitin Desai Suicide Case ECL Company Managing Director and other accused appeared before police know details
नितिन देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई के असामयिक निधन से इंडस्ट्री में कोई भी उभर नहीं पा रहा है। सभी के लिए यह यकीन कर पाना काफी मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। 2 अगस्त को नितिन देसाई ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। वह अपने ही स्टूडियो में लटके पाए गए थे। कला निर्देशक की आत्महत्या के पीछे का कारण उनकी कंपनी का कर्ज में डूबे होना और लेनदारों के पैसे न लौटा पाना बताया जा रहा है। ऐसे में उनकी पत्नी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आज यह लोग पुलिस के सामने पेश हुए।

विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर एफआईआर हुई थी दर्ज
महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने कला निर्देशक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नितिन देसाई की पत्नी का आरोप था कि उनकी कंपनी द्वारा लिए गए कर्ज के संबंध में बार-बार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने इसके कारण आत्महत्या कर ली। नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' की 'रोमा' बनेंगी कियारा आडवाणी? रणवीर के साथ फिल्म में अभिनेत्री की कास्टिंग की अफवाहें तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन फिर होगी पेशी
कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में खालापुर पुलिस के नोटिस पर ईसीएल कंपनी के प्रबंध निदेशक आज अपने 3 सहयोगियों के साथ पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस द्वारा सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक ईसीएल के प्रबंध निदेशक के दस्तावेजों की जांच की गई और पुलिस ने उन्हें इस मामले के सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ 11 अगस्त को फिर से उपस्थित होने के लिए कहा है।


बेटी ने बुलाई थी प्रेस कांफ्रेंस
बता दें, हाल ही में नितिन देसाई की बेटी मानसी देसाई ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर बयान दिया और सभी से गुजारिश की है कि उनके पिता को लेकर कोई अफवाह न फैलाई जाए। मानसी ने कहा, 'इस प्रेस स्टेटमेंट के जरिए मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिता का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था और वह सभी पेमेंट करने वाले थे, जिनका उन्होंने वादा किया था। कोविड महामारी की वजह से कोई काम नहीं था और स्टूडियो बंद था। इस वजह से, वह अपने नियमित पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे का मकसद सिर्फ इतना है कि लोग मेरे पिता को लेकर अफवाह न फैलाएं, बल्कि जो सच्चाई है उसे उजागर करें।' 
Abhishek Bachchan: सनी के बाद अभिषेक का सिक्स-पैक एब्स पर कटाक्ष, एक्टर्स का जुनून देख हो जाते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed