फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मकार जोड़ी नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक फिल्म का ऐलान किया है। दोनों मिलकर एक यंग एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'बस करो आंटी!' बता दें कि नितेश तिवारी इससे पहले 'दंगल', 'छिछोरे', 'चिल्लर पार्टी' जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब नितेश और उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी अपने अर्थस्की पिक्चर्स के जरिए स्टार स्टूडियोज, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
Star Studios: नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर को मिला स्टार स्टूडियोज का साथ, इस गुदगुदाती किताब पर बनाएंगे कॉमेडी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 30 May 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन