फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nirbya scandal film by 'Dilli kand'

निर्भया कांड पर फिल्म 'दिल्ली कांड'

Thu, 01 Jan 2015 04:25 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Nirbya scandal film by 'Dilli kand'

राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए गैंगरेप की घटना पर अब फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'दिल्ली कांड' होगा। फिल्म के डाइरेक्टर कार्तिक कुमार हैं। वहीं शशांक रंजन इससे बतौर म्यूजिक डायरेक्टर जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


शशांक रंजन ने बताया कि इस फिल्म के जरिए हम लोगों तक इस घटना की सच्चाई को बयां करना चाहते हैं जो कि आज के समय में बहुत जरूरी है।

शशांक ने बताया कि इस फिल्म में दो गानों को उन्होंने खुद रैप किया है। अन्य गाने शान, कैलाश खेर सहित कई अन्य गायकों ने गाए हैं। इस फिल्म में जूनियर लता मंगेशकर के नाम से फेमस जयालक्ष्मी ने भी गाना गाया है। शशांक के मुताबिक, म्यूजिक देने से पूर्व उन्होंने इस घटना का गहन अध्ययन किया। फिर मानसिक रूप से अपने को निर्भया से जोड़ा।
विज्ञापन

आरुषी हत्याकांड पर बन रही फिल्म का फर्स्टलुक

Nirbya scandal film by 'Dilli kand'

नोएडा के आरुषि‍ हत्याकांड पर आधारित फिल्म का फर्स्टलुक आ गया है। अभिनेता केके मेनन और टिस्का चोपड़ा स्टारर की इस फिल्म का नाम 'रहस्य' है। इस फिल्म में इरफान खान पुलिस कॉप की भूमिका में है जो पूरे मामले का खुलासा करता है। इस फिल्म को राइटर-डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म अपनी कहानी के चलते इस साल काफी चर्चा में रही, क्योंकि इस फिल्म की कहानी आरुषि‍ मर्डर केस पर आधारित बतया जा रहा है। आरुषि के पैरेंट्स की ओर से इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक याचिका भी कोर्ट में दायर की थी, जिस पर मुंबई हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर 13 जून तक रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed