Sonakshi Sinha-Zaheer: शादी के एक साल बाद सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, जहीर इकबाल को अपना पति कहना लगता है अजीब
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में 23 जून को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इस बीच सोनाक्षी का कहना है कि जहीर को अपना पति कहना उन्हें अजीब लगता है। जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के फेवरेट कपल में शामिल हैं। हाल ही में 23 जून को इनकी शादी को एक साल पूरा हुआ है, जिसका जश्न धूमधाम से मनाया गया। जहीर-सोनाक्षी ने करीब एक साल एक-दूसरे को डेट किया, फिर जीवनसाथी बने। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा कि उन्हें जहीर को पति कहना अजीब लगता है।
जहीर को सबसे बड़ा चीयरलीडर मानती हैं सोना
सोनाक्षी ने शादी के बाद आए बदलावों पर बात करते हुए कहा कि जहीर उनके सबसे बड़े सपोर्टर बन गए हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड बबल्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि पति के रूप में जहीर इकबाल बहुत सहयोगी हैं। वह उन्हें अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर मानती हैं, जो उनकी हर चीज से प्यार करते हैं और उनकी ईमानदारी को महत्व देते हैं। उन्हें उनकी बेबाकी मददगार लगती है, क्योंकि इससे उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद मिलती है। वास्तविकताओं का पता रहता है। इसके अलावा, दर्शकों के बारे में जहीर की समझ उन्हें यह कीमती जानकारी देती है कि उनका काम किस तरह देखा जा रहा है।
बोलीं- 'जहीर अब भी वैसे ही हैं'
सोनाक्षी से जब पूछा गया कि शादी के बाद जहीर में क्या बदलाव आए हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वे अब भी वही व्यक्ति है, जिससे वे प्यार करती थीं। जहीर को अपना पति कहने में उन्हें हंसी आती है, क्योंकि सोनाक्षी के मुताबिक वे अब भी उनके बॉयफ्रेंड हैं। सोनाक्षी ने आगे कहा कि शादी के बाद इकलौता और असल बदलाव यही है कि अब वे और जहीर एक ही घर में रहते हैं। साथ रहने से उनके बीच काफी सकारात्मकता और मौज-मस्ती बढ़ गई है।
R Madhavan: 55 के हो चुके माधवन कैसे रहते हैं फिट? ‘आप जैसा कोई’ के ट्रेलर लाॅन्च पर शेयर किया सीक्रेट
सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'निकिता रॉय' है। इस फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है। इसके अलावा सोनाक्षी की झोली में फिल्म 'जटाधरा' भी है। इस फिल्म के जरिए वे साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।