फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nikita Dutta under home quarantine after testing positive for COVID-19

कोरोना की जद में बॉलीवुड: कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्त पाई गईं कोविड संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 09:46 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 07 Apr 2021 09:46 AM IST
सार

निकिता दत्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में
उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है
निकिता दत्ता ने फिल्म कबीर सिंह में जिया शर्मा का किरदार निभाया था

विज्ञापन
Nikita Dutta under home quarantine after testing positive for COVID-19
निकिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में एक बार बार फिर से बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामले देखने को मिल रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


सेलेब्स लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। अब अभिनेत्री निकिता दत्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। निकिता दत्ता ने फिल्म कबीर सिंह में जिया शर्मा का किरदार निभाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी कई सेलेब्स को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा था- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।'भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद अब कटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed