निकी मिनाज ने की म्यूजिक से रिटायरमेंट की घोषणा, बाद में ट्वीट डिलीट कर मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप सिंगर निकी मिनाज ने सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का एलान किया है। निकी ने ट्विटर पर लिखा-मैंने रिटायर होने का फैसला लिया है। और अब मुझे अपना परिवार बनाना है। मुझे पता है आप लोग अब खुश हैं। मेरे प्रशंसकों के लिए, मुझे आखिरी सांस तक रैपर बनाए रखें।
इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए। निकी ने क्वीन रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वे आने वाले दिनों मे वे केनेथ से शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं निक्की ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी मिसेज पैटी कर लिया था। केनेथे और निक्की पिछले दिसम्बर से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कुछ समय बाद निकी ने रिटायरमेंट वाला ट्वीट डिलीट कर दिया और फैंस से माफी भी मांगी।
I’m still right here. Still madly in love with you guys & you know that. In hindsight, this should’ve been a Queen Radio discussion & it will be. I promise u guys will be happy. No guests, just us talking about everything. The tweet was abrupt & insensitive, I apologize babe ♥️🙏 https://t.co/eS0oHipwtg
विज्ञापन विज्ञापन— Mrs. Petty (@NICKIMINAJ) September 6, 2019
इससे पहले निकी ने Eminem के साथ रिलेशनशिप में थीं। फैंस को इनके प्यार की भनक तब लगी थी जब एमिनेम के सुपरहिट गाने 'बिग बैंक' में निकी ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी।
निकी को 2011 से 2016 के बीच निक्की को 10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2012 में माय चिक बैड के लिए मिला था।