फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Newly Wed: Punjabi singer Parmish Verma got married with girlfriend Geet Grewal shared pictures on social media

न्यूली वेड: पंजाबी गायक परमिश वर्मा ने गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल संग लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

Thu, 21 Oct 2021 08:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 21 Oct 2021 08:54 PM IST
सार

मशहूर पंजाबी गायक परमिश वर्मा ने गुरुवार यानी 21 अक्तूबर को आनंद-कारज (सिख) रीति-रिवाज से शादी रचाई।

विज्ञापन
Newly Wed: Punjabi singer Parmish Verma got married with girlfriend Geet Grewal shared pictures on social media
परमिश वर्मा, गीत ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से शादी कर ली है। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद सिंगर ने गुरुवार यानी 21 अक्तूबर को आनंद-कारज (सिख) रीति-रिवाज से शादी रचाई। परमिश ने अपनी शादी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही यह तेजी वायरल हो रही हैं। वहीं, फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई इन तस्वीरों में परमिश वर्मा अपनी पत्नी गीत के साथ शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में यह कपल डांस करते भी नजर आ रहा है। सिंगर की शादी में पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी शामिल हुए।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

विज्ञापन
विज्ञापन

Newly Wed: Punjabi singer Parmish Verma got married with girlfriend Geet Grewal shared pictures on social media
परमिश वर्मा, गीत ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आईं शादी की इन तस्वारों में यह कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। सिंगर परमिश की दुल्हनिया ने गोल्डन कलर की भारी कढ़ाई वाला पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही भारी हार, मांग टीका, पासा, झुमके और नथ उनके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

Newly Wed: Punjabi singer Parmish Verma got married with girlfriend Geet Grewal shared pictures on social media
परमिश वर्मा, गीत ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, परमिश वर्मा बेज रंग की बंध गला शेरवानी पहने काफी डैशिंग लग रहे थे। महीन कढ़ाई वाली अपनी शेरवानी के साथ मैचिंग दोशाला, तलवार और लाल पगड़ी उन्हें परफेक्ट पंजाबी लुक दे रही थी। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

Newly Wed: Punjabi singer Parmish Verma got married with girlfriend Geet Grewal shared pictures on social media
परमिश वर्मा, गीत ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई, मेहंदी और शादी की अन्य सभी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में यह कपल एक साथ काफी सुंदर नजर आ रहा था। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed