Malaika Arora: न्यू ईयर सेलिब्रेशन में अलग-अलग दिखे अर्जुन-मलाइका, फिर तेज हुईं ब्रेकअप की अटकलें
मलाइका अरोड़ा के फोटो साझा करने के बाद फैंस लगातार कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने नोटिस किया कि तस्वीर में मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे से अलग खड़े हैं। इसके बाद फैंस उनसे इस बारे में कई सवाल कर रहे हैं।
विस्तार
नए साल की शुरुआत पर बॉलीवुड कलाकार अपनो के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए हैं। नए साल के मौके पर फिल्मी सितारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। साथ ही सभी ने अपने फैंस को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी बीच बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और अभिनेता वरुण धवन, उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की।
तस्वीर में दोस्तों के साथ नजर आए मलाइका- अर्जुन
मलाइका के द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में लगभग सभी कलाकार और उनके दोस्त काले रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी पत्नी के साथ सफारी का एक वीडियो साझा किया था। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी लोग नेशनल पार्क में गए हैं। फोटो में मलाइका अरोड़ा के साथ वरुण धवन और उनकी पत्नी के अलावा कुणाल रावल, अर्पिता मेहता, मोहित मारवा और अंतरा मोतीवाला मारवा नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- हॉटनेस ही नहीं पढ़ाई के मामले में भी टीवी एक्ट्रेस को मात देती हैं निया
फैंस ने ब्रेकअप को लेकर पूछे सवाल
मलाइका अरोड़ा के फोटो साझा करने के बाद फैंस लगातार कमेंट करते हुए दिखाई दिए। फैंस ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं, दूसरी तरफ फैंस ने नोटिस किया की तस्वीर में मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे से अलग खड़े हैं। इसके बाद फैंस उनसे इस बारे में कई सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि दोनों अलग अलग क्यों है? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है क्या?
यह भी पढ़ें- Urvashi-Rishabh: ऋषभ पंत के साथ आखिर क्यों जुड़ा उर्वशी रौतेला का नाम, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?
लंबे वक्त से कर रहे एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर बीते लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन दोनों ही कलाकारों ने इसको लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma: सुसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मलाइका ने अर्जुन के साथ साझा की तस्वीर
फैंस के द्वारा ब्रेकअप के कमेंट के कुछ वक्त के बाद मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक अलग तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। जिसमें कपल साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री अर्जुन के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है- हेलो 2023..लव एंड नाइट।