फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New rule for Bollywood film ott release only after completing 8 weeks in theaters after 1 august

Bollywood Films on OTT: बॉलीवुड फिल्मों को ओटीटी रिलीज के लिए करना होगा इंतजार, अगस्त से लागू हो रहा नया नियम

Fri, 08 Jul 2022 08:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 08 Jul 2022 08:38 PM IST
सार

कोरोना महामारी के बाद से ही लोगों का रुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ गया है। हर फिल्म को थिएटर के कुछ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर भी रिलीज कर  दिया जाता है। लेकिन अब इस नियम में बदलाव होने वाला है और दर्शकों का इंतजार भी बढ़ने वाला है।  

विज्ञापन
New rule for Bollywood film ott release only after completing 8 weeks in theaters after 1 august
लाल सिंह चड्ढा, रत्रा बंधन, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर भी दस्तक दे जाती है। ऐसे में दर्शकों को फिल्में ओटीटी पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता और मेकर्स भी ज्यादा मुनाफा कमा लेते हैं। लेकिन अब इस नियम में बदलाव होने वाला है और फिल्मों को ओटीटी रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना होगा। अब बॉलीवुड की फिल्मों पर 1 अगस्त से फिल्म वितरकों व निर्माताओं ने नया नियम लागू कर दिया है।

विज्ञापन

चार हफ्तों में ओटीटी पर आ रहीं फिल्में 
कोरोना महामारी के बाद से ही लोगों का रुख ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ गया है। महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में फिल्मों को सीधी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा था, जो चलन अभी भी जारी है। पहले जहां थिएटर में रिलीज के आठ हफ्ते बाद फिल्म को ओटीटी पर लाया जाता था, तो वहीं अब चार हफ्ते बाद ही फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम करने लगती हैं। फिल्ममेकर्स ने थिएटर में कम होते कारोबार को देखते हुए यह फैसला लिया था। ऐसा करने से उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से मोटी रकम मिल जाती थी और उनका मुनाफा बढ़ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त से लागू होगा नियम
फिल्मों को थिएटर रिलीज के चार हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज करने पर सभी फिल्म वितरकों व निर्माताओं ने सहमति जताई थी। सभी का मानना था कि कोरोना के बाद से फिल्में थिएटर में अच्छा कारोबार नहीं कर रही, ऐसे में फिल्मों को ओटीटी पर स्ट्रीम करके घाटे की भरपाई की जानी चाहिए। हालांकि इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और तहलका मचा दिया। थिएटर भी दर्शकों से भरे रहे। ऐसे में अब 1 अगस्त से फिल्मों को थिएटर में रिलीज के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर लाना का नियम लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन

इन फिल्मों के लिए करना होगा इंतजार
अगस्त के महीने और उसके बाद कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। 11 अगस्त को करीना कपूर और आमिर खान जहां 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे, तो अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' 25 अगस्त और रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' 9 सिंताबर को रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में हिंदी में रिलीज होने वाली ये सभी फिल्में थिएटर रिलीज के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed