फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new relies movies

अभी से जानिए 2016 तक की बड़ी फिल्में

Mon, 24 Mar 2014 02:51 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
new relies movies

अजय देवगन की प्रभु देवा निर्देशित फिल्म एक्शन जैक्सन 2014 में आएगी जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं। तो वहीं 2 अक्टूबर 2014 को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 2 रिलीज होगी। इसके अलावा 2015 में पावर और गुलेल नाम की दो फिल्मों में वह मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन


ये रहा जॉन का 'काला घोड़ा'

new relies movies

2014 में आयुष्मान खुराना के साथ वह अपनी होम प्रॉड्यूस फिल्म 'हमारा बजाज' में दिखेंगे। इसा साल दिसंबर में उनकी फिल्म 'वैलकम बैक' रिलीज होगी।  2015 में सुजीत सरकार की एक और फिल्म को वह प्रॉड्यूस करेंगे और उसमें दिखाई भी देंगे। 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'काला घोड़ा' का प्रोजेक्ट भी उनके हाथ में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर की सुपरहिट जोड़ियां

new relies movies

इस साल सितंबर में रणवीर सिंह शाद अली की फिल्म 'किल दिल' में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। इसमें उनके साथ गोविंदा और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी हैं।

चूंकि रणवीर सिंह की फिल्में लगातार हिट हुई हैं इसलिए उनके पास आने वाले तीन सालों में बड़ी फिल्में होंगी। हर बड़ी नायिका के साथ रणवीर सिंह काम करते दिखेंगे।



विज्ञापन

रणबीर बन जाएंगे बड़े सुपरस्टार

new relies movies

खान तिगड़ी को सबसे बड़ी चुनौती देने वाले कलाकार रणबीर कपूर की तीन फिल्म रिलीज होंगी। इस साल क्रिसमस पर उनकी फिल्म बांबे वेलवेट आएगी तो इससे पहले सिंतबर में वह रॉय फिल्म में भी दिखेंगे। 2015 में कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज होगी।


सलमान फिर बनेंगे 'प्रेम'

new relies movies

2016 तक पूरी तरह से बुक हैं सबके चहेते सलमान खान। उनकी साउथ रीमेक मूवी 'किक' इस साल ईद पर आएगी। सूरज बड़जात्या की महत्वाकांशी फिल्म 'राम रतन धन पायौ'(पहले बड़े भैया) 2015 में रिलीज होगी।अनीज बज्मी की फिल्म नो एंट्री में एंट्री 2016 तक रिलीज हो पाएगी।


शाहरुख बने रहेंगे नंबर वन?

new relies movies

इस साल के अंत में शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर आएगी। यशराज की एक अनाम फिल्म 2015 में आ सकती है। 2015 में ईद पर उनकी फिल्म 'रईस' रिलीज होगी।

इसके अलावा शाहरुख खान के खुद के बैनर की भी कई फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं। कई नई नायिकाएं उनके साथ दिखने वाली हैं।

ऋतिक रोशन

new relies movies

इस साल अक्टूबर में ऋतिक-कैटरीना कैफ के साथ फिल्म बैंग-बैंग में नजर आएंगे। डैड राकेश रोशन 'कृष4' में उनको 2016 तक फिर से पर्दे पर ला सकते हैं।

आमिर खान

new relies movies

मिस्टर परफेक्शिनिस्ट इस साल क्रिसमस पर राजू हीरानी की फिल्म 'पीके' के साथ वह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी में हैं। सरफरोश-2 पर भी वह गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

तो वहीं नित्या मेहता की फिल्म में उनके दीपिका पादुकोण के साथ आने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। उनकी ये फिल्में 2016 तक रिलीज हो पाएंगी।

अक्षय कुमार

new relies movies
अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर' इस साल रिलीज होगी। शौकीन फिल्म के रीमेक में भी वह होंगे यह फिल्म 2015 में आने की संभावना है। नीरज पांडे की एक अनाम फिल्म भी वह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed