फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New Release: Samantha Ruth Prabhu to play bisexual character in Philip Johns film shooting to start in August 2022

न्यू रिलीज: फिलिप जॉन की फिल्म में बाईसेक्सुअल किरदार निभाएंगी सामंथा रूथ प्रभु, अगस्त 2022 में शुरू होगी शूटिंग

Fri, 26 Nov 2021 01:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 01:36 PM IST
सार

फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में सामंथा एक बायसैक्शुयल लड़की की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
New Release: Samantha Ruth Prabhu to play bisexual character in Philip Johns film shooting to start in August 2022
फिलिप जॉन, सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाली हैं। फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में सामंथा एक नए किरदार में नजर वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक बायसैक्शुयल लड़की की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही अब उनके फैंस उनके इस नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन

इस बारे में सामंथा ने कहा कि "मैं फिलिप जॉन के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंने उनकी परियोजनाओं का कई सालों तक बारीकी से पालन किया है। मैं सुनीता के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं सेट पर आने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।" इस फिल्म की शुरुआत अगस्त 2022 से होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

New Release: Samantha Ruth Prabhu to play bisexual character in Philip Johns film shooting to start in August 2022
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा को आखिरी बार अमेजॉन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीज़न में देखा गया था। इस सीरीज में वह एक श्रीलंकाई तमिल विद्रोही की भूमिका में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनको इस किरदार और अभिनय के लिए काफी सहारा भी था। 

 

विज्ञापन

New Release: Samantha Ruth Prabhu to play bisexual character in Philip Johns film shooting to start in August 2022
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी बीच सामंथा ने हाल ही में अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगु फिल्म में एक डांस नंबर के लिए अपनी सहमति जाहिर की थी। यह पहली बार था जब दर्शकों को वह स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी। बीते दिनों अभिनेत्री अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से तलाक को लेकर चर्चा  में थी। अभिनेत्री ने पिछले महीने ही अपने तलाक की खबर फैंस के साथ साझा की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed