First Look: यशराज फिल्म्स ने दिया रणबीर को जन्मदिन का तोहफा, 'शमशेरा' में ऐसा होगा लुक
रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने 'शमशेरा' में उनके फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया है। इस तस्वीर में रणबीर लंबे बालों के साथ किसी योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। मार्क ऑफ शमशेरा का मतलब यहां रणबीर कपूर के माथे पर बने निशान से है। यह फिल्म बॉलीवुड एक्शन-एडवेंचर पीरियड ड्रामा है, जिसे करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।
बता दें कि ये फिल्म 1800 के दशक कि एक डकैत जनजाति के बारे में है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वह शमशेरा और उनके पिता के रूप में दो भूमिकाओं को निभा रहे हैं। वहीं वाणी कपूर एक नर्तकी की भूमिका में हैं, जो शमशेरा की प्रेमिका है और संजय दत्त प्रतिपक्षी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
शमशेरा 1800 में सेट की गई एक अद्भुत एक्शन, थ्रिलर, एडवेंचर फिल्म है। फिल्म 18 मार्च 2022 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।