{"_id":"576bfe904f1c1bef58b48504","slug":"new-controversy-on-salman-khan-mayank-shekhar-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार को धमकाने पर फिर विवादों में घिरे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला पत्रकार को धमकाने पर फिर विवादों में घिरे सलमान खान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अभी एक विवाद से निपटे नहीं हैं कि एक और विवाद सामने आया है। इस बार फिल्म क्रिटिक्स मयंक शेखर ने सलमान खान पर महिला रिपोर्टर को धमकाने का आरोप लगाया है। मयंक शेखर ने अपने ट्वीट में अपनी लिखी हुई किताब किताब का कुछ अंश शेयर किया है, यह अंश सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल में यह घटना कुछ साल पहले की है, शेखर ने अपनी एक किताब 'नेम प्लेस ऐनिमल थिंग' में लिखा है, 'मैंने अभी-अभी सुना है कि कैसे फिल्म स्टार सलमान खान लंबे इंटरव्यू के बाद एक जर्नलिस्ट को उनके घर छोड़ने की जिद कर रहे थे। तब कोई ज्यादा शाम भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
हालांकि, उन्हें ऐसी किसी राइड की चाह नहीं थी, लेकिन सलमान खान न नहीं सुनना चाहते थे। वह मान गईं और सलमान उन्हें छोड़ने गए। उन्होंने उनकी बिल्डिंग के गेट तक छोड़ने की जिद की और उन्होंने खास तौर पर उनसे जानने की कोशिश की कि वह किस प्लोर पर रहती हैं।'
विज्ञापन
किताब में यह भी लिखा गया है कि, 'उन्होंने उनसे प्यार से कहा, 'अब मुझे पता चल गया है कि आप कहां रहती हैं। जो मैंने आप को अभी बड़ा सा इंटरव्यू दिया है न, उसे मत छापना।' मयंक शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हाहा ये मेरी किताब का सबसे छोटा हिस्सा है जो इस वक्त बिल्कुल सटीक बैठ रहा है।'
Haha... Absolutely the shortest, even if the timeliest, excerpt from my book ever ;) #NamePlaceAnimalThing https://t.co/75ECSJYLZs
— Mayank Shekhar (@mayankw14) June 22, 2016