फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new controversy on salman khan, mayank shekhar tweets

महिला पत्रकार को धमकाने पर फिर विवादों में घिरे सलमान खान

Thu, 23 Jun 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
new controversy on salman khan, mayank shekhar tweets
- फोटो : getty

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अभी एक विवाद से निपटे नहीं हैं कि एक और विवाद सामने आया है। इस बार फिल्म क्रिटिक्स मयंक शेखर ने सलमान खान पर महिला रिपोर्टर को धमकाने का आरोप लगाया है। मयंक शेखर ने अपने ट्वीट में अपनी लिखी हुई किताब किताब का कुछ अंश शेयर किया है, यह अंश सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल में यह घटना कुछ साल पहले की है, शेखर ने अपनी एक किताब 'नेम प्लेस ऐनिमल थिंग' में लिखा है, 'मैंने अभी-अभी सुना है कि कैसे फिल्म स्टार सलमान खान लंबे इंटरव्यू के बाद एक जर्नलिस्ट को उनके घर छोड़ने की जिद कर रहे थे। तब कोई ज्यादा शाम भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि, उन्हें ऐसी किसी राइड की चाह नहीं थी, लेकिन सलमान खान न नहीं सुनना चाहते थे। वह मान गईं और सलमान उन्हें छोड़ने गए। उन्होंने उनकी बिल्डिंग के गेट तक छोड़ने की जिद की और उन्होंने खास तौर पर उनसे जानने की कोशिश की कि वह किस प्लोर पर रहती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब में यह भी लिखा गया है कि, 'उन्होंने उनसे प्यार से कहा, 'अब मुझे पता चल गया है कि आप कहां रहती हैं। जो मैंने आप को अभी बड़ा सा इंटरव्यू दिया है न, उसे मत छापना।' मयंक शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हाहा ये मेरी किताब का सबसे छोटा हिस्सा है जो इस वक्त बिल्कुल सटीक बैठ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed