फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netflix Refuses To Change Objectionable Subtitles in Sacred Games

सेक्रेड गेम्स विवाद: राजीव गांधी पर आपत्तिजनक शब्द नहीं हटाएगा नेटफ्लिक्स

Thu, 09 Aug 2018 06:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Netflix Refuses To Change Objectionable Subtitles in Sacred Games
Sacred Games
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ विवादित शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई गई है। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। इस बीच खबर है कि तमाम आपत्तियों के बावजूद नेटफ्लिक्स ने सेक्रेड गेम्स में विवादित डायलॉग को हटाने या बदलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर वकील चंदर लाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। PTI से बात करते हुए उन्होंने बताया- 'मैंने अदालत में कहा कि नेटफिल्क्स का इस शब्द को बदलने को कोई इरादा नहीं है।' इस मामले की सुवाई जजों के बेंच द्वारा 20 सितम्बर तक आगे बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

नवाजुद्दीन के डायलॉग पर भड़का विवाद

बता दें सेक्रेड गेम्स के एक एपिसोड में राजीव गांधी को नवाजुद्दीन के किरदार द्वारा 'फट्टू' बताया गया है। जिसके बाद से ये सारा मामला गरमा गया है। कांग्रेस की लीगल टीम ने दिल्ली हाई कोर्ट में ये सीन हटाने की याचिका भी दी दूसरी तरफ राहुल गांधी ने ट्वीट लिखा था- भाजपा या आरएसएस का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कानूनी तौर पर नियंत्रित होनी चाहिए। मेरा मानना है कि ये स्वतंत्रता एक मूलभूत लोकतांत्रिक अधिकार है। मेरे पिता देश की सेवा के लिए मरे और जिए हैं। एक काल्पनिक वेब सीरीज के किसी किरदार का विचार इसे कभी नहीं बदल सकता।

बता दें ये वेब सीरीज 2006 में आए विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित है। इसमें एक पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है, जो आतंकी हमले से मुंबई को बचाने की कोशिश करता है। इसकी कहानी 1980 के इर्द गिर्द घूमती है। बेस सीरीज में तब की राजनीतिक घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed