Netflix: सौ दिन में कम हुए नेटफ्लिक्स के 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, जानें क्या है वजह
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बीती तिमाही में नेटफ्लिक्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशूहर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स यूं तो लोगों के बीच काफी मशहूर है। इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बीती तिमाही में नेटफ्लिक्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। दरअसल, इस साल की पहली तिमाही के इस प्लेटफॉर्म के यूजरबेस में भारी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट की मानें तो करीब 100 दिनों में नेटफ्लिक्स के 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स कम हो गए हैं।
इस गिरावट के बाद अब 31 मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही के मुताबिक नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर 221.6 मिलियन हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि नेटफ्लिक्स के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स की संख्या कम हुई हो। वहीं, इस मामले में नेटफ्लिक्स का कहना है कि रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से उसके सब्सक्राइबर्स घट गए हैं।
दरअसल, नेटफ्लिक्स ने रूस में अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन में भी युद्ध की वजह से नेटफ्लिक्स सर्विस पर असर पड़ा है। ऐसे में कंपनी का दावा है कि युद्ध की वजह से ही उसके सब्सक्राइबर्स में गिरावट हुई है। कंपनी के मुताबिक साल 2020 में वर्क फ्रॉम होम के दौरान कंपनी की ग्रोथ रेट काफी तेज रही थी। लेकिन सब्सक्राइबर एक-दूसरे के साथ अपना अकाउंट शेयर करते हैं, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा है।
नेटफ्लिक्स ने यह भी बताया कि करीब 222 मिलियन परिवार नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन नेटफ्लिक्स अकाउंट की संख्या सिर्फ 100 मिलियन है। लोग सस्ते इंटरनेट डेटा और स्मार्ट टीवी पर नेटफ्लिक्स का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन टेलीविजन स्ट्रीमिंग सर्विस का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने पिछले साल अकाउंट को साझा करने वाले लोगों से पैसे कमाने के तरीकों की टेस्टिंग शुरू की है। ऐसे में नेटफ्लिक्स की तरफ से जल्द एक बेहद सस्ता प्लान पेश किया जाएगा, जिसके लिए नेटफ्लिक्स में एप सपोर्ट दिया जा सकता है। यानी कि अब जल्द नेटफ्लिक्स के सस्ते रिचार्ज में एड दिखाई देंगे।