फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Kakkar remembers her days watching Bollywood weddings shared a romantic video with husband Rohanpreet

VIDEO: बॉलीवुड की शादियां देख नेहा कक्कड़ को याद आए अपने दिन, पति रोहनप्रीत संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Mon, 15 Nov 2021 12:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Nov 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar remembers her days watching Bollywood weddings shared a romantic video with husband Rohanpreet
नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों शादी की खबरें भरी हुई हैं। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के सितारों ने अपनी शादी का ऐलान करके फैंस को खुश किया है। हाल ही में, शनिवार को राजकुमार राव ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग सगाई रचाई, जिसमें कपल के करीबी लोग शामिल हुए थे। वहीं, श्रद्धा आर्या, अंकिता लोखंडे जैसी टीवी अभिनेत्रियां भी अपनी शादी की वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इन सब खबरों के बीच अब बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ को अपनी शादी के दिन याद आ गए हैं और ये बात नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह संग सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताई है।

विज्ञापन

Neha Kakkar remembers her days watching Bollywood weddings shared a romantic video with husband Rohanpreet
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेहा अपने पति रोहनप्रीत के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहन और नेहा ‘नेहू दा व्याह’ गाने पर डांस कर रहे हैं। ये गाना नेहा कक्कड़ ने ही गाया था। इस दौरान नेहा और रोहनप्रीत अपनी शादी के दिनों को ताजा करते दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, नेहा पिंक कलर के सूट में काफी सुंदर लग रही हैं और रोहनप्रीत ने डेनिम जींस और शर्ट पहनी हुई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

विज्ञापन
विज्ञापन

Neha Kakkar remembers her days watching Bollywood weddings shared a romantic video with husband Rohanpreet
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के साथ नेहा कक्कड़ ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘हर किसी की शादी को देख हमें अपनी शादी की याद आ गई।’ नेहा और रोहनप्रीत के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो महज चंद घंटों में लाखों बार देखा गया है। इसके अलावा, फैंस इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Neha Kakkar remembers her days watching Bollywood weddings shared a romantic video with husband Rohanpreet
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे ही खूबसूरत वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें रोहनप्रीत के साथ उनकी केमिस्ट्री साफ झलकती है। कुछ समय पहले सिंगर ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें रोहनप्रीत अपनी पत्नी नेहा से नाराज दिखाई दे रहे थे और नेहा रोहनप्रीत को मनाती हुई दिख रही थीं। इस वीडियो के साथ नेहा ने लिखा, ‘जब वह सेट पर मुझसे थोड़ा नाराज होता है और उसे छुपाना पड़ता है। रोहनप्रीत बहुत क्यूट हो आप।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

Neha Kakkar remembers her days watching Bollywood weddings shared a romantic video with husband Rohanpreet
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ 20 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की चर्च लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में रही थी। दोनों की मुलाकात ‘नेहू द व्याह’ सॉन्ग के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ समय में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और फिर नेहा और रोहनप्रीत ने चट मंगनी और पट ब्याह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed