Neha Kakkar: कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- टेलर को पैसे कम दिए थे क्या?
नेहा कक्कड़ को कई बार अलग अलग मौकों पर, अलग अलग वजहों से ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में, यह कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ और नेहा अपने लुक को लेकर ट्रोल हो गईं।
विस्तार
बॉलीवुड की क्यूट सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दोनों को ही अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है। दोनों पति पत्नी अक्सर साथ गाने लाते हैं और यह गाने सुपरहिट हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। नेहा कक्कड़ के गानों का भी फैंस इंतजार करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि नेहा कक्कड़ को कई बार अलग अलग मौकों पर, अलग अलग वजहों से ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में, यह कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ और नेहा अपने लुक को लेकर ट्रोल हो गईं।
नेहा कक्कड़ अपने गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही वह अपने पति रोहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो लोगों ने नेहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेहा ने वीडियो में ऐसी पेंट पहनी हुई थी, जिसमें उनके पैर दिख रहे थे। इस वीडियो में कपल ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आया।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
">http://
नेहा के इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘टेलर को पैसे देना भूलीं तो उन्होंने यह बना दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये सेलेब्स आगे बढ़ते हैं तो इनके कपड़ों को क्या हो जाता है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ गाने नहीं चल रहे हैं तो लगता है नेहा के घर में गरीबी छा गई है। बेचारी के पास पहनने को अच्छे कपड़े नहीं है।’
Main Deendayal Hoon: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू
बता दें कि नेहा कक्कड़ ने 2006 में इंडियन आइडल में पार्टिसिपेट किया था। शो में नेहा कक्कड़ का सफर लंबा नहीं थी और वह जल्दी ही बाहर हो गई थीं। हालांकि, नेहा ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया। नेहा कक्कड़ और रोहन का काफी समय से कोई गाना नहीं आया था, लेकिन अब एक बार फिर वैलेंटाइन डे के मौके पर रोहनप्रीत अपनी वाइफ नेहा के लिए एक गाना लेकर आने वाले हैं।