फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia troll after pregnancy

शादी के 3 महीने में ही नेहा धूपिया प्रेग्नेंट, यूजर्स बोले-लड़की अगर चरित्रहीन, फिर मर्द क्या?

Thu, 30 Aug 2018 05:40 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 30 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia troll after pregnancy
सात मई को हुई सोनम कपूर की 'बिग फ़ैट' पंजाबी वेडिंग का ख़ुमार अभी उतरा भी नहीं था कि उसके दो दिन बाद ही जब नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अंगद बेदी के साथ शादी की फ़ोटो शेयर की तो ज़्यादातर लोगों को पहली बार में यक़ीन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन


सेलिब्रेटी की शादी और वो भी इतने शांत और सरल तरीक़े से। सोनम कपूर की धूम-धड़ाके वाली शादी से इतर 10 मई 2018 को हुई नेहा और अंगद की शादी बेहद शांत माहौल में हुई। अब 25 अगस्त को नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की फ़ोटो डालकर सबको एक बार फिर चौंका दिया है। नेहा ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर करते हुए लिखा "एक नई शुरुआत...  #हमतीन" एक ओर जहां नेहा और उनके पति को नई ज़िंदगी के लिए बधाइयां देने वालों की कमी नहीं है, वहीं कई लोगों का कहना है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और इतनी जल्दबाज़ी में शादी भी इसीलिए की।
विज्ञापन

लोगों की राय

Neha Dhupia troll after pregnancy
the_uniquian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीर पर कमेंट किया गया है कि 'ये कैसे संभव हो सकता है... अभी कुछ दिन पहले ही तो आपकी शादी हुई थी।' bikashpattnaikk अकाउंट से लिखा गया है कि शादी से पहले प्रेग्नेंसी, सभ्यता के लिहाज़ से न तो सही है और न ही स्वीकार्य है। ये सिर्फ़ नेहा की बात नहीं है, ये सभी के लिए है।

jesyma।n लिखते हैं कि वो पहले से ही प्रेग्नेंट थीं... शायद यही वजह थी कि उन्होंने शादी करने का फ़ैसला लिया। बीबीसी ने अपने पाठकों से जानना चाहा कि वे शादी से पहले प्रेग्नेंसी के बारे में क्या सोचते हैं?जिसके जवाब में काफी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।

पारुल गुप्ता के मुताबिक़ कोई लड़की शादी से पहले मां बन रही है या फिर शादी के बाद, इससे ज़्यादा ये मायने रखता है कि उसे ज़िम्मेदारी उठानी आनी चाहिए। हालांकि पारुल को इस बात से आपत्ति भी है कि ये सवाल सिर्फ़ महिलाओं से ही क्यों पूछा जाता है जबकि भागीदारी तो पुरुष की भी होती है। और पुरुषों से भी वो सारे सवाल पूछे जाने चाहिए जो एक औरत से पूछे जाते हैं।

ज़्यादातर लोगों ने शादी से पहले प्रेग्नेंसी को समाज, संस्कार और संस्कृति के विरुद्ध बताया है पर बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि ये निजी पसंद-नापसंद का मामला है। आफ़ताब आलम लिखते हैं कि ज़िम्मेदारी तो दोनों की होनी चाहिए लेकिन अगर ये चलन बढ़ता है तो समाज के लिए अच्छा नहीं होगा। शादी बेईमानी हो जाएगी।
 
विज्ञापन

'ये पाप है'

Neha Dhupia troll after pregnancy
हालांकिअविनाश चुग इससे इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि ये पाप है और कुछ लोग इन बातों को आज़ादी से जोड़कर माहौल को बिगाड़ रहे हैं। शादी जैसे संस्कार को दकियानूसी बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है और समाज ग़लत रास्ते पर है।

हालांकि जिन भी लोगों ने इसे ग़लत ठहराया है, उनमें से अधिकतर लोगों का यही कहना है कि ये समाज के बनाए नियमों से बिल्कुल विपरीत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

लेकिन ऐसा कहने वालों में सिर्फ़ पुरुष हों ऐसा नहीं है। बहुत सी महिलाएं भी मानती हैं कि लड़की का शादी से पहले प्रेग्नेंट होना ग़लत है। जूही मिश्रा मानती हैं कि ये पूरी तरह ग़लत है। किसी भी लड़की को सबसे पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए और उसके बाद कहीं शादी, बच्चे के बारे में सोचना चाहिए। शादी से पहले मां बनना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है। कमेंट करने वालों में कुछ ऐसे भी हैं जो ये मानते हैं कि ये पाश्चात्य सोच है और इस पर अमल करना भारतीय सभ्यता को झुठलाने जैसा है।

बहस का मुद्दा

हालांकि एक बड़ा वर्ग ये भी मानता है कि ये एक बहस का मुद्दा है और इस पर एक या दो लाइन में फ़ैसला नहीं सुनाया जा सकता है। पर औरत को चरित्रहीन कहने वालों की भी कमी नहीं है। मुकेश इंस्टाग्राम पर लिखते हैं शादी एक जिम्मेदारी है और जो जिम्मेदारी नहीं उठा सकता उसे बच्चे पैदा करने का कोई हक नहीं है। लोगों के विचारों में काफी अंतर है लेकिन एक बड़ा वर्ग है जो ये मानता है कि शादी के पहले प्रेग्नेंट होना ग़लत है।
विज्ञापन

महिला मुद्दों पर काम करने वालों की राय

Neha Dhupia troll after pregnancy
हालांकि बेवसाइट फ़ेमिनिज़्म इन इंडिया की एडिटर जपलीन पसरीचा का मानना है कि लोगों की ऐसी सोच कहीं न कहीं ये दिखाती है कि आज भी लोग लड़कियों की सेक्शुएलिटी को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं।

जपलीन कहती हैं कि उन्होंने नेहा धूपिया की तस्वीर तो नहीं देखी है और न ही कमेंट पढ़े हैं। लेकिन आज भी एक लड़की अगर शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती है तो लोगों को ये सही नहीं लगता। आज भी समाज सोचता है कि एक औरत की सेक्शुएलिटी तय करना उनकी ज़िम्मेदारी है और वो ही ये तय करेंगे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में वूमन स्टडीज़ की असोसिएट प्रोफ़ेसर फिरदौस अज़मत सिद्दिक़ी मानती हैं कि हमारे समाज में शादी के पहले अगर कोई महिला प्रेग्नेंट हो जाए तो समाज उसे स्वीकार नहीं करता है।

"वो कहती हैं कि शादी नाम की संस्था ही वंश वृद्धि के लिए बनाई गई है। ऐसे में जब कोई महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती है तो समाज उसे स्वीकार नहीं कर पाता है। "

हालांकि फिरदौस मानती हैं कि ये पूरी तरह महिला पर निर्भर होना चाहिए कि वो कब मां बनना चाहती है लेकिन वो इस बात से भी इनकार नहीं करती हैं कि अगर कोई औरत शादी के पहले प्रेग्नेंट हो जाए तो लोग पुरुष को कुछ नहीं कहते जबकि सारे इल्ज़ाम महिला पर ही थोप दिए जाते हैं। जो ग़लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed