फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   neha dhupia and his lover

चर्चा में: नेहा का नया प्रेमी, कैटरीना की परेशानी

Fri, 13 Sep 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 13 Sep 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
neha dhupia and his lover

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में नेहा धूपिया के नए प्रेमी को लेकर चर्चाएं हैं। कैटरीना भी तो तनाव में हैं।

विज्ञापन


* 'फटा पोस्टर निकला हीरो'। शाहिद कपूर अगले शुक्रवार को अपनी इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैं। लेकिन उनकी अगली फिल्म की चर्चा अभी से है।

कहा जा रहा था कि उन्हें तिग्मांशु धूलिया ने अपनी ‘मिलन टॉकीज’ के लिए साइन किया है। अब शाहिद ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की। यानी पूरा ध्यान फटे पोस्टर वाली फिल्म पर।
विज्ञापन


*नेहा धूपिया को पिछले दिनों दुबई में एक दीवाना मिल गया। नेहा वहां शॉपिंग मॉल में धूम रही थीं। थोड़ी देर बाद उन्हें लगा कि कोई लगातार पीछा कर रहा है। आखिरकार ने नेहा ने उस आदमी से पूछा कि भाई साहब क्या बात है? तो उसने बताया कि मैं आपका फैन हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने धन्यवाद देकर पीछा छुड़ाना चाहा, लेकिन वह माने ना। जब तक नेहा थक कर मॉल से बाहर नहीं निकल गईं, वह पीछा करता रहा। वाकई दीवानगी का नशा तगड़ा होता है।

*हॉलीवुड रिपोर्टर पत्रिका ने हाल में चीन, भारत, रूस, फ्रांस और जर्मनी के सिने-कलाकारों पर एक आलेख प्रकाशित किया। सब कुछ तो उसमें ठीक रहा, लेकिन बॉलीवुड सितारों का जिक्र करते हुए पत्रिका ने कैटरीना कैफ की जगह निमरत कौर (शुक्रवार को रिलीज होने वाली ‘लंच बॉक्स’ की हीरोइन) की फोटो छाप दी। कैटरीना परेशान हैं कि अरे, हॉलीवुड में लोग उन्हें पहचानते तक नहीं।


*ब्रिटिश संसद ने अमिताभ बच्चन को वर्ष 2013 के ग्लोबल डाइवर्सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया है। हाउस ऑफ कॉमंस की स्पीकर जॉन बारकाउ ने 71 वर्षीय बिग बी को पुरस्कार स्वरूप एक प्रतिमा भेंट की और उन्हें भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक लोकप्रिय हस्ती बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed