Neha Bhasin: नौ साल की उम्र से गाना गा रही हैं नेहा भसीन, गंभीर बीमारी को झेल चुकी हैं सिंगर, 5 टॉप हिट गानें
आज 18 नवंबर को नेहा भसीन अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा भारतीय गायिका और गीतकार हैं, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल सिनेमा और भारतीय पॉप और पंजाबी लोक संगीत की शैली में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। इस खास मौके पर नेही की जुंदगी के कुछ खास पहलुओं के बारे में बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेहा के टॉप 5 गाने
नेहा भसीन ने 9 साल की उम्र में मारिया कैरी के गाने हीरो के लिए अपना पहला गायन प्रतियोगिता पुरस्कार जीता था। बचपन से ही वह हमेशा पॉपस्टार बनने की ख्वाहिश रखती थीं। नेहा ने गायन की शिक्षा उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से लिया है। सबसे पहले बात करते हैं फिल्म फैशन का मशहूर गाना 'कुछ खास है'। यह गाना काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस गाने के लिए नेहा को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर का पुरस्कार जीता था। इसके अलावा नेहा को फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन के गाने 'धुनकी' के लिए भी कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। फिल्म सुल्तान का गाना 'जग घूमेया' को तो दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा ‘नहीं जाना', ‘स्वैग से स्वागत’ और ‘हीरिएं’जैसे कई सुपरहिट गानें गाए हैं। इसके अलावा नेहा ने तमिल गाना 'पेसुगिरेन पेसुगिरेन' और तेलुगु गाना 'अतु नुव्वे' के लिए भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
इन बीमारियों से जूझ रही हैं नेहा
हाल ही में जानकारी आई थी कि नेहा भसीन PMDD, OCPD और फाइब्रोमायल्जिया जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। नेहा भसीन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, "मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मैं कहां से शुरू करूं समझ नहीं आ रहा है या मैं इस बेबसी से कैसे खुद को मजबूत करूं। सालों तक मुझे शक था कि कुछ गड़बड़ है। आखिरकार आज मेडिकली ज्यादा जागरुकता के साथ डायग्नोसिस हुआ है।"
नेहा की लव लाइफ
नेहा टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। नेहा भसीन ने 23 अक्टूबर 2016 को इटली के टस्कनी में एक पश्चिमी शादी में संगीतकार समीर उद्दीन से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दोनों में प्यार हुआ कई मुलाकातें हुईं और फिर शादी हो गई।