{"_id":"6799e48fcd7febcc8c08d1d0","slug":"neetu-kapoor-shouted-at-raj-kapoor-was-angry-at-drunk-rishi-kapoor-i-was-stunned-report-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor: गलतफहमी की वजह से जब नीतू ने किया राज कपूर पर गुस्सा, नशे में थे ऋषि, बोलीं- मैं दंग रह गई...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neetu Kapoor: गलतफहमी की वजह से जब नीतू ने किया राज कपूर पर गुस्सा, नशे में थे ऋषि, बोलीं- मैं दंग रह गई...
Wed, 29 Jan 2025 01:50 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:50 PM IST
सार
एक बार नीतू कपूर ने गलतफहमी की वजह से ऋषि कपूर की जगह अपना पूरा गुस्सा अपने ससुर राज कपूर पर निकाल दिया था, जिनका उन्हें आज तक अफसोस है। दरअसल, यह उस समय का किस्सा है जब नीतू कपूर और ऋषि कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
गलतफहमी की वजह से जब नीतू ने किया राज कपूर पर गुस्सा,
- फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
विस्तार
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। पहले दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंचीं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर और राज कपूर की आवाज काफी हद तक एक-दूसरे से मिलती है, जिसकी वजह से एक बार नीतू भी धोखा खा चुकी हैं और ऋषि की पजगह ससुर पर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
एक बार नीतू कपूर गलती से राज कपूर पर चिल्ला पड़ी थीं, जब उन्होंने उन्हें ऋषि कपूर समझ लिया था। कथित तौर पर नीतू कपूर ने रितु नंदा की किताब में बताया कि एक बार वह नशे में धुत्त ऋषि कपूर पर इतनी गुस्सा हो गई थीं कि उन्होंने उन्हें फोन करके उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया था। हालांकि, दूसरी तरफ राज कपूर थे और वह उनकी आवाज में अंतर नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू कपूर ने कहा, "जब मैं अपने पति (ऋषि) को डेट कर रही थी, तो एक बार जब वह घर गए तो बहुत नशे में थे। मैं उनसे बहुत नाराज थी। मैंने उन्हें फोन किया और फोन पर अपना पूरा गुस्सा निकाल दिया। मैं तब दंग रह गई, जब मैंने दूसरी तरफ से सिर्फ एक शब्द सुना, 'क्या तुम्हें पिता और बेटे की आवाज में फर्क नहीं दिखता? उन दोनों की आवाज काफी मिलती-जुलती थीं और मैं बहुत शर्मिंदा हुई।"
यह भी पढ़ें:
Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज
यह भी पढ़ें:
Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज
1980 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड में एक यादगार पल था। शादी से पहले यह जोड़ा कई सालों तक रिलेशनशिप में रहा था और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी देखने को मिली। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ल्यूकेमिया से निधन हो गया था।