फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor Shares What A Date With Rishi Kapoor Looks Like After 38 Years Of Marriage

ऋषि कपूर के साथ डेट पर नीतू ने क्यों लिखा- 38 साल बाद ऐसा होता है

Thu, 17 Jan 2019 04:03 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Jan 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor Shares What A Date With Rishi Kapoor Looks Like After 38 Years Of Marriage
नीतू कपूर

आशा भोसले के बाद अब नीतू कपूर ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके जरिए वह यह बता रही हैं कि लोगों के पास फोन के लिए समय है लेकिन अपनों के लिए नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें ऋषि कपूर डेट से ज्यादा फोन को तबज्जों देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने इस दुख को बयान करते हुए नीतू ने तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। नीतू ने लिखा, शादी के 38 साल बाद जब आप अपने पति के साथ लंच डेट पर जाते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है। मैं यहां सैल्फी लेने की कोशिश कर रही हूं वही मेरे पति अपने फोन में खोए हुए हैं। नीतू कपूर के इस पोस्ट को फैंस का खासा समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lunch date 🤪 this is what happens after 38 years of marriage husband on the phone and I’m clicking selfies 🙄🙈

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 


 

 

Neetu Kapoor Shares What A Date With Rishi Kapoor Looks Like After 38 Years Of Marriage
आशा भोसले
इससे पहले आशा भोंसले ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ बैठे सभी लोग मोबाइल फोन पर व्यस्त दिखाई दिए। आशा ने फोटो को शेयर करते हुए टेलिफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल पर तंज कसा है। आशा भोसले ने लिखा है, बागडोगरा से कोलकाता तक...मेरे पास कितने अच्छे लोग का साथ है, लेकिन कोई भी बात करने के लिए नहीं है। अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का शुक्रिया। तस्वीर में आशा ताई के साथ सुदेश भोसले और सिद्धांत भोसले दिखे, जो कि अपने- अपने फोन में बिजी दिखाई दे रहे थे। आशा भोसले का यह ट्वीट उन लोगों की तरफ इशारा था, जो अपना समय किसी से बात करने में खर्च करने के बजाए अपने फोन के साथ बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed