रणबीर-कैटरीना की वजह से रात-रात भर जाग रहीं दोनों की मम्मियां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जिंदगी में अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ गए हैं। रणबीर 33 और कैटरीना 32 बरस की हैं। दोनों के चिंतित परिवार चाहते हैं कि वह अपना-अपना घर बसा लें। खबर है कि खोजबीन शुरू हो गई है।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अलगाव को अब अर्सा बीत गया है। अब दोनों के परिवार चाहते हैं कि वह अपनी-अपनी जिंदगियों में रम जाएं। नतीजा यह कि एक तरफ कैटरीना की मां सुजैन टरकोटे और दूसरी तरफ रणबीर की मां नीतू सिंह अपने-अपने बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश में लग गई हैं। पिछले सप्ताह खबर थी कि कैटरीना की मां ने अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश शुरू कर दी है और वह किसी गैर-फिल्मी व्यक्ति में संभावनाएं ढूंढ रही हैं। अब खबर आई है कि नीतू सिंह भी रणबीर के लिए गैर-फिल्मी परिवार की दुल्हन तलाश कर रही हैं।
इंडस्ट्री में अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि यह असल में एक-दूसरे को बताने की कोशिश है कि हमारे पास तुमसे बेहतर विकल्प हैं। रोचक बात यह है कि ब्रेक-अप के बाद रणबीर-कैटरीना खामोश हैं। दोनों ने अपनी अधूरी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। कैटरीना के परिवार के करीबियों की मानें तो रणबीर को मानने की तमाम कोशिशें करने के बाद सुजैन मान चुकी हैं कि कपूर खानदान का चिराग कैटरीना की जिंदगी नहीं लौटने वाला।
रणबीर से ब्रेक-अप ने कैटरीना की निजी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालत ऐसी बनी कि सुजैन को अपनी बेटी को सहारा देने के लिए उसके घर आना पड़ा। कैटरीना की स्थिति ने सुजैन को खासी चिंता में डाल दिया है। वह चाहती हैं कि जल्दी से जल्दी कैटरीना के हाथ पीले कर दें। बताया जाता है कि कैटरीना ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि फिल्मी ट्रेक पर भी कैटरीना की गाड़ी धीमी पड़ रही है।
दूसरी तरफ रणबीर का फिल्मी करिअर ठंडा पड़ा है। उनकी फिल्में इधर लगातार फ्लॉप रही हैं और वह आगे नए ढंग से काम करना चाहते हैं। परंतु उनकी मां चाहती हैं कि करिअर में और आगे बढ़ने से पहले वह घर बसा लें। जिससे जिंदगी में ठहराव आए। रणबीर माता-पिता से अलग रह रहे हैं और उनकी लाइफ स्टाइल परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो नीतू सिंह अपने बेटे की जिंदगी के हालात से खुश नहीं हैं और उन्होंने अब रणबीर की लगाम अपने हाथों में लेने का फैसला किया है। ऐसे में वह अपने परिवार तथा रिश्तेदारों में रणबीर के योग्य लड़की की तलाश में लग गई हैं।
बताया जाता कि नीतू ने मन बना लिया है कि वह रणबीर का विवाह किसी गैर-फिल्मी परिवार की लड़की के साथ करेंगी। इस बीच कैटरीना से अलगाव के बाद रणबीर का नाम कंगना रनौत और उसके बाद दिल्ली की एक लड़की से जुड़ा था। नीतू चाहती हैं कि उनके बेटे की पहचान अब संजीदा इंसान की बने। रणबीर और कैटरीना की मांओं की चिंता के बाद माना जा रहा है कि इस साल नहीं तो अलगे साल तक जरूर इन सितारों की जिंदगी में कोई जीवनसाथी आ जाएगा।