नीतू ने कर दिया सनी लियोनी को रिप्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो किसी फिल्म में सनी लियोनी और नीतू चंद्रा में से किसी एक को लेना पड़े तो स्वाभाविक है कि ज्यादा वोट सनी के लिए पड़ेंगे। लेकिन साउथ की एक फिल्म में सनी की जगह अब नीतू चंद्रा आ गई हैं। बीते कुछ महीनों में सनी का क्रेज पूरे देश में बढ़ है।
परिणाम यह निकला कि तमिल के तीन निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। इसमें से एक ‘ओरू ओरला रेंडु राजा’ के लिए सनी को आइटम डांस करना था।
सनी को मिले थे 35 लाख
फिल्म में एक डांस के लिए निर्माताओं ने सनी को 35 लाख रुपये की मोटी रकम दी थी। इस गाने के लिए केरल में एक विशेष सेट बनाया था। परंतु साइनिंग के कुछ दिनों के बाद सनी ने अपनी डेट्स का हवाला देकर खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया। ऐसे में निर्माताओं के लिए मुश्किल खड़ी हो गई कि किस हीरोइन को सनी की जगह लें।
नजर पड़ी नीतू पर
तब साउथ में अपने सेक्सी इमेज के लिए लोकप्रिय नीतू चंद्रा पर उनकी नजर पड़ी। नीतू इससे पहले ‘डेल्ही बैली’ की तमिल रीमेक के आइटम डांस ‘लैला लैला’ में दिखी थीं। अब एक और आइटम करती नजर आएंगी। सनी को चाहने वाले उनकी दूसरी फिल्मों का इंतजार करें।