बॉलीवुड अभिनेत्री ने खोल दी अपनी साथी हीरोइनों की पोल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अभिनेत्री नीतू चंद्रा मानती हैं कि आप जिस काबिल होते हैं उसी के लायक आपको जगह मिलती है। उन्हें लगता है कि दस साल पहले जिस दौर में उन्होंने बॉलीवुड में करिअर शुरू किया था, तब आज जैसे मौके नहीं थे। नीतू बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर...
नीतू चंद्रा कमबैक के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री और फिल्म निर्माता, दोनों ही रूपों में। 2005 में फिल्म गरम मसाला से उनका करिअर शुरू हुआ और 2007 में ट्रेफिक सिग्नल में उनकी प्रतिभा का शिखर दिखा। लेकिन फिर अगले कुछ वर्षों में वन टू थ्री, ओय लकी लकी ओए, 13बी, रण, अपार्टमेंट और नो प्रॉब्लम जैसी फिल्मों के आते-आते वह चमक खो बैठीं।
इस बीच उन्होंने दक्षिण की फिल्मों का रुख किया और गुजरे चार-पांच साल में बॉलीवुड से खो गईं। मगर अब वह नई पारी शुरू करना चाहती हैं। उन्हें विश्वास है कि निर्माता और अभिनेत्री बन कर वह लंबी पारी खेल सकेंगी। फिलहाल इसी महीने रिलीज हो रही अपनी ताजा फिल्म में वह सिर्फ आइटम डांस का तड़का लगाती दिखेंगी। लेकिन उन्होंने अपनी समकालिक हीरोइनों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
सनी लियोनी को लेकर कही बड़ी बात
वैसे आप नीतू से बात करें तो साफ लगेगा कि उन्होंने अभिनेत्री के रूप हार नहीं मानी है और अपने अंतरराष्ट्रीयर करियर तथा दूसरी पारी की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। भोजपुरी में पहली फिल्म देसवा का निर्माण करने के बाद वह निर्माता के रूप में दूसरी भोजपुरी-हिंदी फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं, जिसे चार देशों (भारत, नेपाल, अमेरिका, कनाडा) में फिल्माया गया है।
इसके बाद वह अपने बैनर (चंपारण टॉकीज) तले नसीरूद्दीन शाह, मनोज वाजपेयी और पंकज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ दिखेंगी। नीतू बताती हैं कि आने वाले दिनों में उनकी दो हिंदी, एक तमिल-फ्रेंच, एक तलुगु, एक ग्रीक और एक इंग्लिश फिल्म रिलीज होने को है।
आखिर क्या वजह रही कि प्रतिभाशाली होने के बावजूद नीतू बॉलीवुड को बॉलीवुड से ब्रेक लेना पड़ा? वह कहती हैं, ‘2010 के बाद ऐसा दौर आ गया है जिसमें ओवर-ग्लैमरस लड़कियां आ गईं। जैसे सनी लियोनी। इस दौर में आई हीरोइनें मुझसे दस गुना ज्यादा ग्लैमरस थीं। अब किसी को ग्लैमरस रोल में ही हीरोइन को कास्ट करना है तो उसे ही करे। मैं उस रोल में सूट नहीं करती।’
क्या इसका यह मतलब नहीं कि नीतू प्रतियोगिता में इन हीरोइनों से पीछे रह गईं? वह ऐसा नहीं मानतीं।
सलमान खान की हीरोइनों पर बड़ा बयान
नीतू कहती हैं, ‘जो मैं कर रही हूं वह कोई हीरोइन नहीं कर सकती और जो सारी हीरोइनें कर रही हैं, वह मैं कभी भी कर सकती हूं। मैं एक साथ स्पोर्ट्स, थियेटर और फिल्में करती हूं। मुझे अपने पर पूरा विश्वास है। मेरे लिए कॉम्पीटीशन कभी था ही नहीं। वास्तव में वह मौके तब नहीं थे, जिनकी मैं हकदार हूं। मुझे लगता है कि आज वह दौर आया है, इसलिए मैं बॉलीवुड में वापस आई हूं।’
इसके बाद वह इशारों-इशारों में ग्लैमर के सहारे आगे बढ़ने वाली नई लड़कियों पर टिप्पणी करती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती मगर आज ही मैंने देखा कि जो लड़कियां एक सुपरस्टार खान के साथ लॉन्च हुई थीं, वह ऐसी फिल्म कर रही हैं, जिसको मैंने ना कहा था। क्या मुझे वह फिल्म करनी चाहिए थी या फिर आज ये इज्जतदार... सबके सामने बैठ कर ये तमाम बातें करने का मौका मुझे मिलना चाहिए था?’
साफ है कि नीतू चंद्रा का इशारा सुपरस्टार सलमान खान की तरफ है जिनके साथ फिल्म वीर में जरीन खान (2010) और जय हो में डेजी शाह (2014) ने ऐक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। दोनों हीरोइनों का करिअर सलमान के नाम के बावजूद आगे नहीं बढ़ा और इन दिनों ये दोनों एक उत्तेजक दृश्यों से भरपूर शरीर दिखाने वाली भूमिका करने के लिए चर्चा में हैं। अब देखना यह है कि नीतू का यह तीखा अंदाज उनके लिए नए दोस्त बनाएगा या फिर नए दुश्मन।