पहली झलक: नीति मोहन और निहार पांड्या ने साझा कीं बेटे आर्यवीर की तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार
- नीति ने इंस्टाग्राम पर साझा की बेटे की पहली तस्वीर
- अनुष्का शर्मा ने तस्वीर पर किया खास कमेंट
- फैंस ने आर्यवीर की तस्वीरों पर लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गायिका नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या इसी महीने माता पिता बने हैं। नीति और निहार ने अपने नन्हे से राजकुमार का नाम आर्यवीर रखा है। बता दें कि आर्यवीर का जन्म 2 जून को हुआ है। अब हाल ही में नीति ने अपने बच्चे की पहली झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है। पहली तस्वीर में नीति और निहार बेटे आर्यवीर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीति ने लिखा, 'उसके नन्हे से हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे सुखदायी पल रहा है। आर्यवीर ने हमें अपना माता पिता चुना है। हम पर भगवान की इससे ज्यादा कृपा नहीं हो सकती। उसने हमारे जीवन में खुशियां बढ़ा दी हैं'। इसके अलावा उन्होंने और भी कई तस्वीरें साझा कीं हैं जिसमें उनके साथ निहार और बेटे आर्यवीर नजर आ रहे हैं। नीति की इन प्यारी तस्वीरों पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट किया है। अनुष्का ने लिखा, 'आप दोनों खूबसूरत प्यारे लोगों को बहुत-बहुत बधाई हो'। वहीं नीति मोहन की बहन मुक्ति ने लिखा, 'ऑ...तुम दोनों हमारे आर्यवीर के सबसे प्यारे माता पिता हो, मैं उसे लाड प्यार से बिगाड़ने का इंतजार कर रहीं हूं, हम बहुत मस्ती करेंगे'।
बता दें कि नीति के आर्यवीर को जन्म देने के बाद निहार पांड्या ने एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट साझा किया था। निहार ने लिखा था 'मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे बच्चे को वो सब सिखाने का मौका दे रही हैं जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया। वो हर दिन मेरी जिंदगी में प्यार फैला रही हैं। सबसे जरूरी नीति और बेबी दोनों स्वस्थ और ठीक है। आज मुंबई में इस खूबसूरत बारिश के मौसम में हमने अपने बेटे को होते हुए देखा। हाथ जोड़ते हुए मोहन और पांड्या का परिवार डॉक्टर्स, अपने दोस्तों, परिवार और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता है। जिन्होंने हमेशा प्यार और साथ दिया।'
View this post on Instagram
दूसरी तरफ नीति की बहन शक्ति ने उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- बेटा हुआ है। बता दें कि नीति मोहन ने इसी साल फरवरी में फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। गायिका नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थीं।