फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Neeraj Pandey will debut on streaming platform with his web series Special Ops

ओटीटी पर शुरुआत के लिए तैयार नीरज पांडे, इस जासूसी वेब सीरीज से करेंगे शुभारंभ

Tue, 18 Feb 2020 09:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 18 Feb 2020 09:58 PM IST
सार

  • नीरज ने एक जासूसी वाली वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' को ही चुना है
  • हॉटस्टार के बनने वाली इस थ्रिलर सीरीज की शूटिंग नीरज ने तुर्की, जॉर्डन, अजरबैजान जैसी अंतर्राष्ट्रीय जगहों और भारत में की है
  • सीरीज की कहानी पर नीरज ने अपने सह लेखक बेनजीर अली फिदा और दीपक किंग्रानी के साथ मिलकर गहन शोध किया है

विज्ञापन
Neeraj Pandey will debut on streaming platform with his web series Special Ops
Neeraj Pandey - फोटो : file photo

विस्तार

जासूसी जैसी गंभीर मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक नीरज पांडे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने निर्देशन के जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। वेब की दुनिया में अपनी शुरुआत करने के लिए भी नीरज ने एक जासूसी वाली वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' को ही चुना है, जोकि अंतर्राष्ट्रीय जासूसी की एक कहानी है। 

विज्ञापन


इस सीरीज की कहानी और पटकथा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन यह वेब सीरीज पिछले 19 वर्षों की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित होगी। हॉटस्टार के बनने वाली इस थ्रिलर सीरीज की शूटिंग नीरज ने तुर्की, जॉर्डन, अजरबैजान जैसी अंतर्राष्ट्रीय जगहों और भारत में की है। 
विज्ञापन


सीरीज की कहानी पर नीरज ने अपने सह लेखक बेनजीर अली फिदा और दीपक किंग्रानी के साथ मिलकर गहन शोध किया है, और शिवम नायर के साथ मिलकर वह इस एक्शन पैक्ड थ्रिलर सीरीज को निर्देशित कर रहे हैं। सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्देशक नीरज पांडे ने बताया, 'हम जॉनर को सही ढंग से परिभाषित करने वाली फिल्में करने में सबसे आगे हैं। हॉटस्टार के साथ अपनी इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के साथ अपनी शुरुआत वेब की दुनिया में करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने कहानी की गंभीरता बताते हुए कहा, 'पटकथा के लेखन पर हमने विशेष ध्यान दिया है, साथ ही हमने इस सीरीज में उन घटनाओं को फिर से जीवंत करने की कोशिश की है, जिन्होंने हमें हमारी जिंदगी में कभी न कभी प्रभावित किया है। हमें भरोसा है कि दर्शक इस ठोस कहानी से पीछे नहीं हट पाएंगे, और इस पेचीदा कहानी से अंत तक जुड़े रहेंगे।


बता दें कि नीरज ने ए वेडनसडे, स्पेशल 26 और बेबी जैसे सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अब देखना यह होगा कि इस इंटरनेट की दुनिया में नीरज अपने हुनर से कैसे दर्शकों को बांध कर रखते हैं?

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन आमने सामने होंगी बबली और थलाइवी, तय हुआ साल का ये महामुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed