{"_id":"5e4bfe188ebc3ef2cd49a2f6","slug":"bunty-aur-babli-2-and-thalaivi-will-release-on-same-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर इस दिन आमने सामने होंगी बबली और थलाइवी, तय हुआ साल का ये महामुकाबला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर इस दिन आमने सामने होंगी बबली और थलाइवी, तय हुआ साल का ये महामुकाबला
Tue, 18 Feb 2020 08:39 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:39 PM IST
सार
- यशराज बैनर की फिल्म 'बंटी और बबली 2' की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है
- यशराज फिल्म्स ने फिल्म से जुड़ा एक 27 सेकेंड का वीडियो साझा किया
- 26 जून को 2020 कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज हो रही है
विज्ञापन
Bunty Aur Babli 2 and Thalaivi
- फोटो : social media
विस्तार
यशराज बैनर की फिल्म 'बंटी और बबली 2' की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। मेकर्स द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यह फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स ने फिल्म से जुड़ा एक 27 सेकेंड का वीडियो साझा करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, 'वे आपको तब ठगेंगे जब आपको अंदाजा भी नहीं होगा।'
विज्ञापन
इस वीडियो के जरिए यह संदेश दिया गया है कि यशराज फिल्म्स पेश करते हैं 'बंटी और बबली 2', जिसमें बंटी और बबली की दो जोड़ी नजर आएगी। पहली जोड़ी जहां सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की है तो वहीं दूसरी जोड़ी सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी की है। फिल्म का लेखन और निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं तो वहीं यह फिल्म आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि 26 जून को 2020 कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व दिवगंत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार अदा किया है। इस फिल्म को लेकर भी लोगों में दिलचस्पी है। इस सूरत में 'बंटी और बबली 2' और 'थलाइवी' का टकराव देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की है।
विज्ञापन
They’ll con you when you least expect it! #BuntyAurBabli2 in cinemas on 26th June, 2020. #SaifAliKhan #RaniMukerji @SiddhantChturvD #Sharvari #VarunVSharma @BuntyAurBabli2_ pic.twitter.com/vOY4M4kdh1
— Yash Raj Films (@yrf) February 18, 2020
गौरतलब है कि शर्वरी इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू कर रही हैं। वह पहले ही यह बता चुकी हैं कि 'बंटी और बबली 2' का मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। ऑडिशन के बाद जब उन्हें इस फिल्म के लिए कॉस्ट किया गया था तब उन्हें यह एक सपने की तरह प्रतीत हो रहा था।
उन्होंने कहा, 'मैंने बचपन में 'बंटी और बबली' देखी थी और इस फिल्म की मैं फैन भी रही हूं। इस वजह से 'बंटी और बबली 2' का हिस्सा बनकर मुझे काफी खुशी हुई। ऐसा मौका मिलना काफी बड़ी बात है। मैं बहुत ही उत्साहित थी कि यशराज फिल्म्स के साथ काम करने जा रही हूं। मेरे माता पिता भी मुझपर गर्व महसूस कर रहे हैं।' इससे पहले वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में नजर आ चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट की तुलना में 'बंटी और बबली 2' में उनका किरदार काफी अलग है। इसे लेकर शर्वरी ने बताया, 'फॉरगॉटन आर्मी में मेरा किरदार काफी संजीदा था। वहीं 'बंटी और बबली' एक कॉमेडी और रोमांच से भरी हुई फिल्म है। जिसमें मेरा किरदार चुलबुले स्वभाव का है।'