फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neeraj Pandey film Laddu came in controversy for story

कहानी चोरी के विवाद में फंसी नीरज पांडे की फिल्म ‘लड्डू’

Mon, 04 Feb 2019 12:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Feb 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Pandey film Laddu came in controversy for story
Neeraj Pandey - फोटो : file photo
मशहूर निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की नई 'शॉर्ट' फिल्म लड्डू कहानी चोरी के विवाद में फंस गई है। अपनी इस फिल्म लड्डू का नीरज सोशल मीडिया पर काफी प्रचार कर रहे हैं लेकिन फिल्ममेकर अजय धामा का कहना है कि नीरज पांडे की यह फिल्म 2016 की उनकी फिल्म इन 'द नेम ऑफ गॉड' की कॉपी है।
विज्ञापन


धामा ने इसे लेकर नीरज पांडे को कानूनी नोटिस भी भेजा है। इस बारे में धामा का कहना है कि उन्हें 'लड्डू' फिल्म के ट्रेलर का लिंक उनके किसी जानने वाले ने भेजा। इस लिंक को खोलने पर जो कुछ उन्होंने देखा, उससे वह हैरान रह गए क्योंकि यह उनकी फिल्म के ट्रेलर पर ही आधारित है जो उन्होंने तीन साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया था। यहां तक कि उन्होंने मेरी फिल्म के लीड किरदार का नाम तक वही रखा है। कानूनी नोटिस मिलने के बाद फिल्म 'लड्डू' के प्रोड्यूसर शीतल भाटिया ने धामा से संपर्क भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed