Samir Soni: नीलम कोठारी ने इस अंदाज में दी पति समीर सोनी को जन्मदिन की बधाई, पोस्ट साझा कर किया प्यार का इजहार
अभिनेता समीर सोनी के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नीलम कोठारी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। इस पोस्ट पर नीलम ने समीर के साथ कई सारी फोटो भी शेयर की हैं। साथ ही एक लव नोट भी पति के नाम लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता समीर सोनी आज यानी 29 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। समीर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीलम कोठारी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। नीलम ने उनके लिए एक लव नोट लिखा है और फोटो भी शेयर की है। नीलम अक्सर अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। नीलम की जन्मदिन बधाई पर उनके प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी है।
नीलम कोठारी ने पति समीर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर नीलम ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हसबैंड, तुम्हारा साल बहुत अच्छा बीते, अच्छे स्वास्थ्य, सक्सेस और आगे बढ़ते रहने की बधाई, लव यू ऑलवेज'।
नीलम कोठारी की इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने भी बहुत सारा प्यार लुटाया है। प्रशंसकों ने समीर को जन्मदिन की बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आप पर हमेशा भगवान का हाथ हो'। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।
समीर सोनी और नीलम कोठारी की मुलाकात एकता कपूर की एक कॉमन पार्टी में हुई थी। जहां समीर को एक नजर में नीलम से प्यार हो गया था। नीलम और समीर ने तीन साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। समीर सोनी और नीलम कोठारी की शादी साल 2011 में हुई। दोनों एक बेटी को गोद लिया है। शादी के बाद नीलम ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वह फेमस ज्वैलरी डिजाइनर बन चुकी हैं।