{"_id":"65896b8dc59e30339d0655b5","slug":"neel-nanda-passes-away-comedian-who-performed-on-jimmy-kimmel-live-dead-at-32-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neel Nanda Passes Away: नहीं रहे भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा, 32 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neel Nanda Passes Away: नहीं रहे भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा, 32 साल की उम्र में निधन
Mon, 25 Dec 2023 05:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा हमारे बीच नहीं रहे। महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। फिलहाल उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कॉमेडियन नील नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा का निधन हो गया है। वे महज 32 वर्ष के थे। नील नंदा के मैनेजर ग्रेग वीस ने एक बयान में कहा, 'मैं इससे बहुत हैरान और दुखी हूं'। बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन की मौत का कारण अभी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया है। नील, 'जिमी किमेल लाइव!' और 'कॉमेडी सेंट्रल' के लिए चर्चित रहे।
विज्ञापन
शोक में डूबे कॉमेडियन के फैंस
नंदा के मैनेजर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा,' वे एक अद्भुत हास्य अभिनेता और एक बेहतर इंसान थे। उनके सामने पूरी दुनिया थी'। नील नंदा के आकस्मिक निधन से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। फैंस और परिचित उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
Bollywood News: एक्स हसबैंड की शादी के वक्त क्या कर रही थीं मलाइका?,जानें Bollywood की बड़ी खबरें
विज्ञापन
मारियो एड्रियन ने लिखा नोट
हाल ही में नंदा के साथ परफॉर्म करने वाले साथी हास्य अभिनेता मारियो एड्रियन ने नील के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने पिछले हफ्ते कनाडा में उनके साथ शो किया था और मैं बहुत दुखी हूं। हम केवल इसी साल मिले थे, लेकिन उनके साथ बिताए गए थोड़े से समय में ही वे मेरी जिंदगी में बहुत सारी रोशनी और पॉजिटिविटी लेकर आए'।
Neel Nanda Passes Away: नहीं रहे भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा, 32 साल की उम्र में निधन
कॉमेडियन का जाना दिल तोड़ने वाला
उन्होंने आगे लिखा, 'नील एक शानदार कॉमेडी एक्टर थे। उन्होंने हमेशा अपने आस-पास के लोगों को ऊपर उठाने का प्रयास किया। मैं आभारी हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। उनके परिवार और चाहने वालों को ये दुख सहने की शक्ति मिले'। स्टैंडअप कॉमेडियन डेन कुक ने भी नील नंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और लिखा है, 'मैं नील नंदा को पर्सनली नहीं जानता था, लेकिन उनका जाना दिल तोड़ने वाला है'।
Year Ender 2023: इन फिल्मों को देखकर चकरा गया दर्शकों का सिर, सुपरस्टार्स के करियर को भी लगा तगड़ा झटका