फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCP slams Marathi actress Ketaki Chitale for her derogatory post on Sharad Pawar

Ketaki Chitale: शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर बुरी फंसीं एक्ट्रेस, ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 14 May 2022 05:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 14 May 2022 05:50 PM IST
सार

फेसबुक पर मराठी में लिखी गई इस पोस्ट में सीधे तौर पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पूरे नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन इसमें उपनाम पवार और 80 साल की उम्र का जिक्र है। इस मामले में एनसीपी के नेताओं ने अभिनेत्री पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
NCP slams Marathi actress Ketaki Chitale for her derogatory post on Sharad Pawar
शरद पवार, केतकी चितले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले द्वारा फेसबुक पर कथित रूप से पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ पोस्ट साझा करने पर आपत्ति जताई। इस मामले में एक्ट्रेस को ठाणे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकांपा ने इस सिलसिले में अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के आवास विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि एनसीपी से जुड़े युवा पोस्ट के संबंध में महाराष्ट्र के कम से कम 100-200 पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज कराएंगे। वहीं, एनसीपी के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर पवार के खिलाफ की जा रही इस तरह की टिप्पणी को भाजपा और आरएसएस से जोड़ा है।

विज्ञापन

 

पोस्ट में पूरे नाम का नहीं है जिक्र
फेसबुक पर मराठी में लिखी गई इस पोस्ट में सीधे तौर पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पूरे नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन इसमें उपनाम पवार और 80 साल की उम्र का जिक्र किया गया है। बता दें कि राकांपा के मुखिया की उम्र 81 साल हैं। इस पोस्ट पर नेता को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं, जिनमें नरक इंतजार कर रहा है, आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं, जैसी टिप्पणियां लिखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NCP slams Marathi actress Ketaki Chitale for her derogatory post on Sharad Pawar
शरद पवार, केतकी चितले - फोटो : सोशल मीडिया

तत्काल कार्रवाई की मांग
अभिनेत्री पर पलटवार करते हुए आव्हाड ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के बारे में इस तरह की गलत टिप्पणियों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह राकांपा परिवार के लिए पिता हैं और उनपर इस तरह की घिनौनी टिप्पणी की गई है, वो भी एक महिला द्वारा। वहीं, राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने अभिनेत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का मांग की। 

विज्ञापन

आरएसएस को ठहराया जिम्मेदार
राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं से सीखा है कि सस्ती और मुफ्त की लोकप्रियता पाने का सबसे अच्छा तरीका पवार के खिलाफ अपमानजनक बयान देना है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकनकर ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि यह आलोचना निंदनीय है। वहीं, राकांपा की महाराष्ट्र महिला ईकाई की प्रमुख विद्या चव्हाण ने पवार के बारे में ऐसी टिप्पणियां करने के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed