फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCB Seeks Cancellation Of Bharti Singh and her Husband Harsh Limbachiyaa Bail

रद्द हो सकती है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जमानत, एनसीबी ने एनडीपीसी अदालत से की मांग

Tue, 01 Dec 2020 11:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 01 Dec 2020 11:28 PM IST
सार

  • भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत हो सकती है रद्द।
  • एनसीबी ने एनटीपीसी कोर्ट से किया अनुरोध।

विज्ञापन
NCB Seeks Cancellation Of Bharti Singh and her Husband Harsh Limbachiyaa Bail
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति- पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन गृदो दिन में दोनों को जमानत मिल गई। अब खबर है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत रद्द हो सकती हैं। एनसीबी इसकी मांग कोर्ट से की है।

विज्ञापन


दरअसल हाल ही में एनसीबी ने विशेष एनडीपीसी अदालत से भारती और उनके पति हर्ष की जमानत रद्द करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए निचली अदालत के आदेश को रद्द कर एजेंसी को हिरासत में उनसे पूछताछ की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। जिसके चलते अदालत ने मंगलवार को दंपती को नोटिस जारी किया और अगले सप्ताह मामले में सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी की ये कार्रवाई जारी है। जिसके चलते लगातार कई सेलिब्रिट्रीज के घर छापेमारी हो चुकी है। साथ ही कई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। इस मामले में अब तक अभिनेता अर्जुन रामपाल उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पढ़ें: आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग लिए सात फेरे, दूल्हा- दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed