फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NCB files draft charges against Rhea Chakraborty Showik and others in drugs case linked to sushant singh rajput death

Sushant Singh Rajput: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ NCB ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र, इस तारीख को फैसला लेगी अदालत

Wed, 22 Jun 2022 10:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 22 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। हालांकि, अभी कोर्ट में अभिनेत्री के खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
NCB files draft charges against Rhea Chakraborty Showik and others in drugs case linked to sushant singh rajput death
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपने मुख्य आरोपी तय कर लिए हैं। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और अन्य लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है और अब इस मामले में एनसीबी ने रिया, शौविक और अन्य आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती कोर्ट की कार्रवाई में मौजूद रहे। बता दें कि एनसीबी ने रिया, शौविक समेत इन लोगों पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अतुल सरपंदे ने बताया कि चार्जशीट में सभी आरोपियों के आरोप तय हो गए हैं। ड्राफ्ट चार्जशीट को फाइल करते हुए उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती और शौविक ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था और उन्होंने ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स को खरीदा था।

विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि कोर्ट सभी आरोपियों पर आरोप तय करने वाली थी लेकिन कुछ आरोपियों ने डिस्चार्ज एप्लीकेशन दाखिल कर दी है, जिस वजह से कोर्ट द्वारा फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अदालत द्वारा कहा गया है कि डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर फैसला होने के बाद ही अब आरोप तय किए जाएंगे। वहीं, अब स्पेशल जज वीजी रघुवंशी इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने के लिए जेल में रही थीं रिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब एनसीबी ने ड्रग एंगल में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी तब रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। रिया लगभग एक महीने तक जेल में रही थीं, जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। अभी इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई भी कर रही है लेकिन अब तक एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed