{"_id":"605ade41d101ce787c4ebb88","slug":"ncb-arrested-a-19-year-old-college-student-who-used-to-supply-drugs-to-many-bollywood-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले छात्र को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, 2.3 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले छात्र को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, 2.3 लाख रुपये बरामद
Wed, 24 Mar 2021 12:09 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में एक 19 साल के कॉलेज छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र के मुंबई के बांद्रा वाले घर से ड्रग्स और 2.3 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। खबरों की मानें तो ये छात्र बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करता था। कोर्ट ने छात्र को 4 दिन की एनसीबी की कस्टडी में भेजा है।
विज्ञापन
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स रैकेट की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रही है। इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं और अभी तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले इस मामले सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने वाले पैडलर हेमंत साह उर्फ महाराज को एनसीबी ने सोमवार को गोवा से गिरफ्तार किया था। हेमंत साह के पास से 0.23 ग्राम एलएसडी और 30 ग्राम चरस बरामद किया गया था। अब इस मामले में पणजी की एक अदालत ने हेमंत साह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी ने रिया की जमानत पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इस कदम के बाद से लोग एक बार फिर से रिया की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था जहां कोर्ट ने गुरुवार यानी 18 मार्च को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से कहा था कि मादक पदार्थ से जुड़े मामले में अदाकारा रिया चक्रवर्ती को जमानत देने संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दिये बगैर उसमें की गई टिप्पणी को चुनौती नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
मालूम हो कि रिया, उनके भाई और अन्य आरोपियों को पिछले साल सितंबर में एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े मादक पदार्थ पहलू की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित सुशांत (34) के अपार्टमेंट से अभिनेता का शव मिला था।