फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nazar andaaz  poster out now Kumud Mishra Divya Dutta Abhishek Banerjee film set to release on 7th October 202

Nazar Andaaz Poster Out: सामने आया कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'नजर अंदाज' का पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

Wed, 21 Sep 2022 03:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 03:30 PM IST
सार

निर्माताओं ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'नजर अंदाज' का पोस्टर जारी कर दिया है साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। फिल्म में दिव्या दत्ता, कुमुद मिश्रा और अभिनषेक बनर्जी जैसे कलाकाकर नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Nazar andaaz  poster out now Kumud Mishra Divya Dutta Abhishek Banerjee film set to release on 7th October 202
नजर अंदाज फिल्म का पहला पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'नजर अंदाज' का पोस्टर आज फिल्म निर्माताओं द्वारा रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में कुमुद मिश्रा और दिव्या दत्ता अभिषेक बनर्जी सहित उद्योग की बेहतरीन प्रतिभाओं की दमदार अदाकारी देखने को मिलेगी। पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म लोगों को जमकर हंसाने वाली है और तीनों कलाकारों की बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी। फिलहाल सबसे खास बात ये है कि मेकर्स ने पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

विज्ञापन

Nazar andaaz  poster out now Kumud Mishra Divya Dutta Abhishek Banerjee film set to release on 7th October 202
नजर अंदाज फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हंसी की सवारी पर ले जाने को तैयार 'नजर अंदाज'
निर्माताओं द्वारा साझा किए गए फिल्म 'नजर अंदाज' को पोस्टर में अभिषेक बनर्जी और कुमुद मिश्रा को स्कूटर से ड्राइव करते हुए दिखाया गया है, वहीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता के स्कूटर के साइड की ट्रॉली में बैठी नजर आ रही हैं। तीनों मस्ती भरे अंदाज में आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा देखा जा सकता है कि "जिंदगी खूबसूरत है, फर्क सिर्फ नजरिया का है" 'नजर अंदाज' एक कॉमेडी फिल्म है जो आपको मस्ती की सवारी पर ले जाने के साथ ही अंत में दिल को छू लेने वाला संदेश भी देगी। हंसना-हंसाना तो हर किसी को पसंद होता है और इस फिल्म के जरिए तीनों कलाकार दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nazar andaaz  poster out now Kumud Mishra Divya Dutta Abhishek Banerjee film set to release on 7th October 202
नजर अंदाज फिल्म का पहला पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुमुद मिश्रा, दिव्या दत्ता और अभिषेक बनर्जी अभिनीत फिल्म "नजर अंदाज" को विक्रांत देशमुख द्वारा निर्देशित किया गया है और यह फिल्म टी-सीरीज़, लक्ष्मण उटेकर और करिश्मा शर्मा द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed