फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nayanthara skips Jawan success event actress says There is always a next time I promise to meet soon

Nayanthara: 'जवान' के सक्सेस इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं नयनतारा, बोलीं- मेरा वादा है कि...

Sat, 16 Sep 2023 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Sep 2023 10:00 AM IST
सार

नयनतारा दरअसल अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए चेन्नई में थीं। हालांकि, इवेंट में उनका पहले से रिकॉर्ड वर्चुअल वॉइस नोट जरूर सुनाया गया। 

विज्ञापन
Nayanthara skips Jawan success event actress says There is always a next time I promise to meet soon
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म की सफलता के जश्न में एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और एटली नजर आए। मगर, इस दौरान फिल्म की लीडिंग लेडी नयनतारा अनुपस्थित रहीं।

विज्ञापन


इस वजह से नहीं हो पाईं शामिल
नयनतारा दरअसल अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए चेन्नई में थीं। हालांकि, इवेंट में उनका पहले से रिकॉर्ड वर्चुअल वॉइस नोट जरूर सुनाया गया। इसमें नयनतारा ने कहा, 'मैं निजी तौर पर बेशक वहां नहीं हूं, लेकिन मैं मीडिया के अपने दोस्तों और फैंस का बेहद शुक्रिया अदा करती हूं'। 
विज्ञापन

Hugh Jackman-Deborralee: ह्यू जैकमैन से तलाक ले रहीं डेबोरा? शादी के 27 साल बाद टूटने की कगार पर रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस का जताया आभार
नयनतारा ने कहा, 'मैं वहां होना चाहती थी, जहां मेरे पूरे करियर में इतना सपोर्ट करने वाले इतने सारे लोग मौजूद हैं। उनके बीच रहना चाहती थी, लेकिन आज मेरे परिवार में एक खास मौका है, ऐसे में इस मौके पर मैं परिवार के साथ रहना चाहती थी और वहां नहीं आ सकी। मैं आप सभी के मैसेज पढ़ रही हूं। मैं बस यही करना चाहती हूं कि 'जवान' के लिए मिल रहे आपके इस बेशुमार प्यार को पाकर हम अभिभूत हैं। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। आपका बेहद शुक्रिया'।
Esha Deol: फिर सनी देओल की तारीफ करती नजर आईं ईशा, इस मामले में बताया अव्वल

अगली मुलाकात का किया वादा
इस दौरान नयनतारा ने अपने को-स्टार शाहरुख खान का भी शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने 'जवान' में मौका दिए जाने के लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा किया। नयनतारा ने कहा, 'शाहरुख सर के साथ 'जवान' में काम करने की यात्रा चुनौतियों और हंसी-मजाक से भरपूर  रही। यहां काफी कुछ सीखा।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुंबई, आज मैं वहां नहीं हूं, लेकिन आपके प्यार और सपोर्ट ने मेरा दिल छू लिया है। इस जश्न को जारी रखते हैं। क्या हुआ अगर आज नहीं मिल पाई तो? अगला मौका हमेशा होता है। मेरा वादा है कि हमारी मुलाकात जल्द होगी।'
SIIMA Awards 2023: RRR के लिए जूनियर एनटीआर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, मृणाल को बेस्ट डेब्यू का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed