फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazzudin will not go cannes fastival

कान्स में नहीं जा पाएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Fri, 08 May 2015 09:40 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
nawazzudin will not go cannes fastival

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस साल कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में शिरकत नहीं कर पाएंगे। वह इस वक्त कश्मीर में सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


कान्स में इस साल नवाजुद्दीन के प्रोडक्शन की लघु फिल्म 'मियां कल आना' दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन उनके भाई शम्स सिद्दीकी ने किया है।

यह 'शॉर्ट फिल्म कैटलॉग' के हिस्से के रूप में दिखाई जाएगी। नवाजुद्दीन 'बजरंगी भाईजान' की वजह से कान्स में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

कश्मीर में खराब मौसम एवं जोधपुर की अदालत में सलमान से संबंधित एक मामले की सुनवाई की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हुई। अगले 25 दिनों तक फिल्म की शूटिंग तेजी से चलेगी।
विज्ञापन


नवाजुद्दीन ने एक बयान में कहा, "मुझे इस साल फिल्मोत्सव में शामिल न होने पर बुरा लग रहा है। हालांकि, मैं खुश हूं कि मेरी फिल्म वहां गई है।

यह निर्माता के रूप में मेरी और निर्देशन के रूप में मेरे भाई शम्स की पहली फिल्म होगी। मैं उनके लिए खुश हूं।
'मियां कल आना''17.5 मिनट की फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed