{"_id":"5ca83798bdec221420475346","slug":"nawazuddin-siddiqui-will-seen-in-bangladeshi-produce-mostofa-sarwar-farooki-film-no-lands-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी निर्देशक की फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी , खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बांग्लादेशी निर्देशक की फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी , खुद किया खुलासा
Sat, 06 Apr 2019 10:52 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द बांग्लादेशी सिनेमा के मशहूर निर्देशक-निर्माता मुस्तफा सरवर फारूखी की फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट किया,' बहुत अधिक प्रतिष्ठित पटकथा ‘नो लैंड्स मैन’ पर आखिरकार एक फिल्म बनने जा रही है। मौका देने के लिए मुस्तफा सरवर फारूखी का शुक्रिया।
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ इंग्लिश भाषा में बनाई जाएगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी एक साउथ एशियाई व्यक्ति के त्रासद, अजीबोगरीब और मजेदार यात्रा के ईद-गिर्द घूमती है। उसकी यात्रा में एक नया मोड़ तब आता है जब उसकी अमेरिका में एक आस्ट्रेलियाई लड़की से मुलाकात होती है।
खबरों की मानें तो इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बांग्लादेशी एक्ट्रेस नुसरत इमरोज तिशा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आपको बता दें कि ‘नो लैंड्स मैन’ की पटकथा को 2014 में मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका एंड एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्डस में स्क्रिप्ट डेवलपमेंट फंड अवॉर्ड मिला चुका है। इसी साल इसका चयन भारत के फिल्म बाजार के लिए श्रेष्ठ प्रोजेक्ट के तौर पर भी किया गया था।

The most coveted script “No Land’s Man” is finally going to be made into a film. Thank you #MostofaSarwarFarooki for the opportunity.
विज्ञापन विज्ञापन
Looking forward.https://t.co/2cfsRuzDPM— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) April 4, 2019