फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui will seen in AR Rahman film No Lands Man with bangladeshi actor Rahman Khan

बुढाना के नवाज को अब चेन्नई के रहमान का सहारा, जल्द दिखेंगे इस इंटरनेशनल फिल्म में

Fri, 12 Jun 2020 03:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui will seen in AR Rahman film No Lands Man with bangladeshi actor Rahman Khan
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

जाने माने संगीतकार ए आर रहमान ने बतौर प्रोड्यूसर एक और फिल्म बना डाली है। 'नो लैंड्स मैन' नाम की इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऑस्ट्रेलिया के रंगमंच के कलाकार मेगन मिशेल और बांग्लादेशी संगीतकार और अभिनेता तहसन रहमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन


ए आर रहमान अपनी इस फिल्म के बारे में कहते हैं, 'समय हमेशा नई दुनिया और नए विचारों को जन्म देता है। हर नई जन्मी दुनिया में बहुत सी नई चुनौतियां होती हैं और बताने के लिए नई कहानियां होती हैं। यह कहानी भी उन कहानियों में से एक है।' इस फिल्म को अंग्रेजी में बनाया गया है। हालांकि, फिल्म के कुछ संवाद हिंदी और उर्दू में भी लिखे गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत में ही हुई है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भारत, अमेरिका और बांग्लादेश में चल रहा था। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद फिलहाल काम बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui will seen in AR Rahman film No Lands Man with bangladeshi actor Rahman Khan
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के मुख्य अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'शूटिंग का अनुभव मेरे लिए बहुत ही चुनौती भरा था। लेकिन, सब कुछ ठीक-ठाक हो गया। ए आर रहमान जैसे बेहतरीन कलाकार इस फिल्म से जुड़े हुए हैं तो यह फिल्म और भी ज्यादा अच्छी बनेगी।' ए आर रहमान भारतीय फिल्म निर्माता श्रीहरि साठे के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इससे पहले वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म '99 सॉन्ग्स' का निर्माण कर चुके हैं। इस फिल्म को बुसान फिल्म फेस्टिवल में पिछले साल दिखाया गया था।

पढ़ें: अकेले में गाना गुनगुना रही थीं सोनम कपूर, पति आनंद ने चुपके से बनाया वीडियो, 'भड़कीं' अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed