फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui wants to play the role of Guru Osho actor reveals at 54th International Film Festival

Nawazuddin Siddiqui: गुरु ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं नवाजुद्दीन, आईएफएफआई में अभिनेता ने किया खुलासा

Sun, 26 Nov 2023 01:01 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 26 Nov 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wants to play the role of Guru Osho actor reveals at 54th International Film Festival
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम बॉलीवुड के सबसे उम्दा कलाकारों की लिस्ट में शुमार है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रौतू की बेली' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी आगामी फिल्म के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इवेंट के दौरान अभिनेता ने कहा कि वे फिल्मों में सिर्फ खास किरदार करते हैं। उन्होंने खास किरदार देने के लिए निर्देशकों को धन्यवाद भी कहा। 
विज्ञापन


अलग किरदार करना पसंद- नवाजुद्दीन
इवेंट में बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'मैं हमेशा खुद को एक अलग किरदार में देखना पसंद करता हूं। इसलिए मैं सिर्फ एक खास तरह के किरदार ही करता हूं, इसके लिए मेरे निर्देशकों को धन्यवाद। उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि वे मुझसे कुछ भी करवा सकते हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'अमिताभ बच्चन को फंसाने की हुई कोशिश', पुराने कृषि भूमि मामले में बिग बी के वकील का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं अभिनेता
अभिनेता ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे हर बार एक अलग किरदार करना पसंद है। अगर मैं एक ही तरह की भूमिकाएं निभाता रहूंगा तो मैं खुद से बोर हो जाऊंगा। कभी-कभी जब हम अलग किरदार को करते हैं तो उस किरदार में अच्छे से नहीं ढल पाते है, लेकिन अलग किरदार में काम करते रहते है तो हमें सीखने का मौका मिलता रहता है। मैं इंडस्ट्री में खुद को अलग बनाए रखने और कुछ नया सीखने के लिए अलग-अलग भूमिकाएं करता हूं।' नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब पूछा गया कि वे आगे किस किरदार को निभाना चाहते हैं? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'अगर मौका मिला तो मैं आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार निभाना चाहूंगा।'

मर्डर मिस्ट्री फिल्म है 'रौतू की बेली'
अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'रौतू की बेली' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इस फिल्म में मैं एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहा हूं।' बता दें कि 'रौतू की बेली' का निर्देशन आनंद सुरपुर ने किया है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'दो दफा दी मौत को मात...,' बिग बॉस 17 का हिस्सा बनते ही ओरी ने लगाया दोस्तों पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed