फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Talk About Pahalgam Terror Attack Says Entire Country United After Incident

Nawazuddin Siddiqui: ‘इस घटना से पूरा देश एक हो गया है’, नवाजुद्दीन ने पहलगाम हमले पर जाहिर किया दुख

Mon, 28 Apr 2025 08:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Apr 2025 08:25 PM IST
सार

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस घटना से आहत हैं। हाल ही में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बात की। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Talk About Pahalgam Terror Attack Says Entire Country United After Incident
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम@nawazuddin._siddiqui

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली एक फिल्म ‘कोस्टाओ’ का प्रमोशन इन दिनों कर रहे हैं। हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में नवाजुद्दीन ने पहलगाम हमले पर भी चर्चा की। जानिए, अभिनेता ने इस हमले को लेकर क्या-क्या कहा? 

विज्ञापन


दुख-गुस्से से भर गए हैं नवाज 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, ‘मेरे मन में बहुत गुस्सा और दुख है। मैं मानता हूं कि हमारी सरकार काम कर रही है और आतंकवादियों को सजा मिलनी ही चाहिए। जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही दुखद है। साथ ही मैं कहना चाहूंगा कि कश्मीर के लोग जिस तरह से टूरिस्ट का स्वागत करते हैं, वह पैसे और बाकी सब चीजों से परे है। कश्मीरियों के दिल में हमारे लिए और वहां आने वाले सभी टूरिस्ट के लिए प्यार भरा हुआ है।’   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया दमदार किरदार, खूब जमी जोड़ी 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 इस घटना ने देश को एकजुट किया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगे कहते हैं, ‘हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख और ईसाई हो, सभी ऐसी दुखद घड़ी में एक साथ आ जाते हैं। यह कितने गर्व की बात है, कितने प्राउड की बात है कि इस घटना (पहलगाम आंतकी हमला) से पूरा देश एक हो गया।’ पिछले दिनों भी पहलगाम हमले का विरोध जताने के लिए नवाजुद्दीन ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी थी। 

ये खबर भी पढ़ें:Costao: नवाज ने 'कोस्टाओ' के लिए किए खतरनाक स्टंट, मगरमच्छों वाली झील में लगाया गोता, निर्देशक ने किया खुलासा 

Nawazuddin Siddiqui Talk About Pahalgam Terror Attack Says Entire Country United After Incident
फिल्म 'कोस्टाओ' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता इस फिल्म में आएंगे नजर 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'कोस्टाओ' में नजर आएंगे। यह एक बहादुर कस्टम ऑफिसर कोस्टाओ फर्नांडीज की कहानी है। इस बायोपिक में नवाजुद्दीन ने कोस्टाओ का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है, फिल्म ओटीटी पर 01 मई 2025 को रिलीज होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed