मंटों की प्रमोशन को आए नवाजुद्दीन का खुलासा, एक रुपया फीस थी, वो भी नहीं मिली
एक सवाल के जवाब में नवाजुद्दीन ने कहा कि यह मेरी अब तक की सबसे दमदार फिल्म हैं। फिल्म में फीस को लेकर नवाजउद्दीन ने कहा कि मुझे फिल्म की फीस अभी तक नहीं मिली है। नंदिता अभी तक मेरी कर्जदार है। उन्होंने कहा कि पर्सनली किरदार को निभाना चाहता था। मंटो मेरे पसंदीदा लेखक हैं, मैंने उनकी कई कहानियां पढ़ी हैं। यह फिल्म मेरे दिल के सबसे करीब है। मैंने फिल्म की फीस एक रुपया इसलिए लिया क्योंकि मैं एक एक्टर हूं, तो फीस लेना मेरा धर्म है। लेकिन यह फिल्म मैं खुद करना चाहता था इसलिए फिल्म के लिए मैंने एक रुपया फीस ली है। नवाजुद्दीन के अलावा ऋषि कपूर, गुरदास मान और जावेद अख्तर जैसे कलाकारों ने भी मेहनताने के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया है।
आज जरूरत है लेखकों के उपर फिल्म बनाई जाए
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म मंटो से लोगों के दिल जीतने को तैयार हैं। फिल्म में नबाजउद्दीन मंटो के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे।
नवाजुद्दीन ने कहा कि जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तब हमें पता चला कि आज तक लेखकों के ऊपर कोई फिल्म नहीं बनी है। मैं इस बात को सुनकर बढ़ा अचंभित हुआ। समाज ने हमें कई अच्छे लेखक दिए है, जिसमें से मंटो एक हैं। आज के युवाओं को सामाजिक बातों से जोड़ने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लेखकों पर एक फिल्म बनाई जाए। फिल्म मंटो 21 सितंबर को सिनेमा घरों में हाजिरी लगाएगी। फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास हैं।