फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui reacts to rumours that his films not getting OTT buyers don't know where this came from

Nawazuddin Siddiqui: फिल्मों को OTT खरीदार न मिलने पर नवाजुद्दीन ने दिया बयान, बोले-पता नहीं कहां से ये बात आई

Tue, 06 Dec 2022 12:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 06 Dec 2022 12:38 PM IST
सार

कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान सामने आया था कि अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए और शो नहीं करेंगे। उसकी वजह यह थी कि उन्हें लगता है कि ओटीटी बेकार के शो के लिए "डंपिंग ग्राउंड" बन गया है। वहीं, अब अभिनेता ने अपनी फिल्मों को ओटीटी खरीदार न मिलने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui reacts to rumours that his films not getting OTT buyers don't know where this came from
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी अभियन के बल पर लोगों का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता ने वेब शो सेक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे के अपने किरदार से काफी लोकप्रियता पाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनके ओटीटी पर काम न करने के बयान ने सबको हैरान कर दिया था।

विज्ञापन

दरअसल, कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान सामने आया था कि अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए और शो नहीं करेंगे। उसकी वजह यह थी कि उन्हें लगता है कि ओटीटी बेकार के शो के लिए "डंपिंग ग्राउंड" बन गया है। वहीं, अब ये खबर आने लगी थी कि अभिनेता की आठ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई खरीदार नहीं मिल रहा है और वे थिएटर रिलीज का विकल्प नहीं चुनना चाहते हैं। अब जब इस खबर के बारे में उनसे सच्चाई पूछी गई, तो अभिनेता खुद भी हैरान रह गए।

Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद अपने जन्मदिन पर दिव्या ने बिजनेसमैन संग की सगाई, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui reacts to rumours that his films not getting OTT buyers don't know where this came from
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने कहा, ‘मेरी फिल्में तैयार ही नहीं हुई हैं, पता नहीं कहां से ये मुद्दा आया। आप कोई भी फिल्म की बात कर लो- 'हड्डी' की शूटिंग अभी चल रही है, इससे पहले मैंने अपनी फिल्म 'अफवाह' की शूटिंग पूरी की, उसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस काम में कम से कम एक साल लगता है और अगर जल्दी भी करें तो भी कम से कम छह-सात महीने तो लग ही जाएंगे।’

Varun Dhawan: ‘भेड़िया’ के खराब प्रदर्शन का वरुण की ब्रांडिंग पर सीधा असर, इस नंबर पर आकर अटकी फिल्म

विज्ञापन

इसके आगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘मेरी सभी फिल्मों के लिए मेरी डबिंग का काम अभी बाकी है, जिसमें 'जोगीरा सा रा रा रा' भी शामिल है। 'टीकू वेड्स शेरू' एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, लेकिन कब इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मेरी कौन सी पिक्चर को ओटीटी मन कर रहा है? मुझे तो पता नहीं ये खबर कहां से आई।’

Brahmastra Part One: ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ का ओटीटी पर भी धमाका, बनी साल में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म

Nawazuddin Siddiqui reacts to rumours that his films not getting OTT buyers don't know where this came from
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

जब अभिनेता से पूछा गया कि प्रतिद्वंद्विता, ईर्ष्या या कुछ और इन अफवाहों के पीछे का कारण हो सकता है? इस पर अभिनेता ने कहा, ‘वो मुझे नीचे खींच के भी क्या कर लेगा? मैं ऐसा आदमी हूं जो अपना घर बेच के भी फिल्म बनाऊंगा। मुझे नीचे गिराने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो मैं एक जिद्दी इंसान हूं। मैं अपनी खुद की फिल्म बनाऊंगा।’

Deepika Padukone: फीफा वर्ल्ड कप में देश की शान बढ़ाएंगी दीपिका, स्टेडियम में ट्रॉफी से हटाएंगी पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed