फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Opens up Letter Ex Wife Aaliya responds and call him a Irresponsible Father

Nawazuddin-Aalia: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पोस्ट पर आलिया ने किया पलटवार, अभिनेता को बताया 'लापरवाह पिता'

Wed, 08 Mar 2023 05:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

हाल ही में, नवाज की पत्नी आलिया ने अपने शौहर पर  गैर जिम्मेदार और लापरवाह पिता होने का आरोप लगाया है। आलिया ने बताया है कि उनकी बेटी को यौन शोषण का शिकार बनाया गया था

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Opens up Letter Ex Wife Aaliya responds and call him a Irresponsible Father
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नवाजुद्दीन  सिद्दीकी आज-कल अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता की पत्नी आलिया लगातार उन पर आरोपों की बौछार कर रही हैं। हाल ही में, नवाज ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए आलिया के आरोपों का जवाब दिया, जिसके बाद कई कंगना रनौत समेत कई सितारें नवाज के पक्ष में आ खड़े हुए थे। ऐसे में माहौल को देखते हुए आलिया ने एक बार फिर नवाज पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
 

बेटी को बनाया यौन शोषण का शिकार
हाल ही में, नवाज की पत्नी आलिया ने अपने शौहर पर  गैर जिम्मेदार और लापरवाह पिता होने का आरोप लगाया है। आलिया ने बताया है कि उनकी बेटी को यौन शोषण का शिकार बनाया गया था, जब नवाज के मेल मैनेजर ने मना करने के बाद भी उसे गले लगाया था। आलिया ने आगे कहा, ‘आप इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि यह हरकतें आपके मैनेजर ने की हैं, जब न तो मैं और न ही आप अपनी बेटी के आसपास थे।’

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

आलिया ने दिया यह जवाब
 
आलिया ने अपने जवाब में आठ पन्नों के एक लंबे डॉक्यूमेंट में नवाज के नौ आरोपों का खंडन किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आपत्ति जताने पर नवाज ने बच्चों की कस्टडी लेने की धमकी तक दी थी। आलिया ने कहा, 'आपने उस पर आंख मूंदकर भरोसा किया, जबकि जो हुआ उस पर मैंने आपत्ति जताई थी।’ आलिया ने आगे कहा कि उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए बहुत सारे सबूत हैं, उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर की 'पेड पीआर एजेंसियां' जानबूझकर उन्हें हीरो और फैमिली मैन के रूप में  दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

RRR: 'नाटू-नाटू' गाने के कोरियोग्राफर प्रेम ने राजामौली को उनकी प्रशंसा के लिए दिया धन्यवाद, कहा- मुझ पर...

 

कंगना के किया था समर्थन
आपको बता दें कि लंबे समय से आलिया नवाज पर तरह-तरह के इल्जाम मढ़ रही थीं, जिस पर नवाज ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की,लेकिन अपने बच्चों की खातिर उन्होंने चुप्पी तोड़ी और दुनिया को सच बताया। नवाज के इस फैसले पर उन्हें फैंस से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सितारों का भी साथ मिला था। यही नहीं, एक्ट्रेस कंगना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नवाज के समर्थन में पोस्ट साझा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed