Nawazuddin Siddiqui: सपना ने मांगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से माफी, कहा- दबाव में दिया था बयान
सपना के माफी मांगने का यह वीडियो आलिया के वकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो में 20 वर्षीय सपना ने दावा किया था कि वह दुबई में फंसी हुई है।
विस्तार
बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच टकराव की खबरें सामने आई थीं। इस बीच बीते दिनों नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में काम करने वाली सपना रॉबिन मसीह नाम की लड़की का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नवाजुद्दीन पर कई आरोप लगाती हुई दिखी थीं।
अब सपना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्टर से माफी मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दवाब में आकर उन्होंने सारी बातें कही थीं। वीडियो जारी करते हुए सपना ने कहा, ''मैं आपका बुरा नहीं चाहती हूं, क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। इसकी वजह से मैं आपसे बहुत-बहुत माफी चाहती हूं। जो वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखा उसके लिए सॉरी बोलती हूं। जो मीडिया ने दिखाया जो मैडम ने किया केस वो सब झूठा केस था और मैं नहीं चाहती कि आप पर कोई कार्रवाई हो आप बस घर वापस आ जाइए।''
Shehnaaz Gill: शादी कब करेंगी शहनाज, क्या सिद्धार्थ को भूल पाएंगी? जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब
माफी मांगने का यह वीडियो आलिया के वकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो में 20 वर्षीय सपना ने दावा किया था कि वह दुबई में फंसी हुई है। वकील के दावे के मुताबिक सपना को वीजा शुल्क के बहाने अब तक वेतन नहीं दिया गया था। हालांकि इस ट्वीट के अगले ही दिन यह खबर सामने आई थी कि एक्टर की ओर से सारा बकाया चुका दिया गया है और अब उनके घर पर काम करने वाली को भारत वापस लाया जा रहा है।
Shamita Shetty: जब 'मोहब्बतें' में उदय चोपड़ा को किस करना शमिता को पड़ा महंगा ,पापा ने एक महीने तक नहीं की बात