फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui learnt lots of thing from Manto

'मंटो' की बायोपिक कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बड़ी बात, बोले- 'हमेशा ऐसे ही रहूंगा'

Sat, 22 Sep 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui learnt lots of thing from Manto
बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पाकिस्तानी उर्दु लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक 'मंटो' को लेकर चर्चा में है। उनकी यह फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक सहित फिल्म समीक्षक भी 'मंटो' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मंटो के किरदार को करने के लिए अपने आपको भाग्यशाली माने हैं।
विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सआदत हसन मंटो का किरदार को करते हुए क्या-क्या महसूस किया इस बात को उन्होंने मीडिया के आगे भी रखा। उन्होंने बताया कहा- 'हर कलाकार को पानी की तरह होना चाहिए जो हर किरदार में खुद को ढाल ले। कलाकार के तौर पर कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमारे अंदर थोड़ा बहुत ही सही लेकिन हमेशा के लिए रह जाते हैं। सआदत हसन मंटो के किरदार का कुछ हिस्सा मेरे भी अंदर रह गया है। जैसे किसी के बारे में जाने बिना अपनी राय नहीं बनाना।' साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी बताया कि मंटो के किरदार के बाद वह सच बोलने पर और भी ज्यादा विश्वास करने लगे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सआदत हसन मंटो का जन्म 11 मई 1912 में लाहौर में हुआ था। बतौर लेखक उन्होंने करीब 22 लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटकों के संग्रह भी प्रकाशित किए थे। ठंडा गोश्त, टोबा टेक सिंह,खोल दो और बू जैसी कई शानदार रचनाएं की हैं। उनकी लेखनी पर अश्लीलता के भी आरोप लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में मंटो की जिंदगी से जुड़े इन्हीं कुछ खास घटनाओं को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed